सावधान! इन 5 तरीकों से हो रहा है 2023 में SCAM, ठगी से बचना है तो जान लें ये नये हथकंडे

सावधान! इन 5 तरीकों से हो रहा है 2023 में SCAM, ठगी से बचना है तो जान लें ये नये हथकंडे

Swati Mishra
3 Min Read

टेक्नोलॉजी का प्रयोग दिनों दिन तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से लगातार साइबर स्कैम भी बढ़ रहे हैं। ये जालसाज नए-नए हथकंडे अपनाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। जैसे- फिशिंग, धर्मार्थ दान, स्मिशिंग, सिम स्वैपिंग, कार्ड वारंटी, एसएमएस और लिंक भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराध के कुछ नये तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए। जिससे ठगी होने से बचा जा सके।

ALSO READ: How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

ठगी के नए-नए तरीके जिनसे दूर रहने की जरूरत है

1: फेक लोन ऐप्स से फर्जीवाड़ा

फेक लोन ऐप्स पर के जरिए ये साइबर फ्रॉड लोगों को स्कैम का शिकार बना रहे है।

इनके तरीके जानकर हैरान हो जाएंगे। फेक लोन ऐप्स के माध्यम से इनके द्वारा यूजर्स को लोन देते हैं फिर इस पर भारी ब्याज लगाकर वसूली करते हैं। साइबर फ्रॉड का यह तरीका तेजी से बढ़ रहा है।

2: फिटनेस व वजन

बॉडी फिटनेस और वजन घटाने के नाम पर स्कैमर्स लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इनमें खासकर महिलाएं जो बॉडी फिटनेस के नाम पर साइबर फ्रॉड के जाल में फंस जाती है।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

3: उपहार कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी

उपहार कार्ड के जरिए भी ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ी है। स्कैमर नकली उपहार भेजते हैं और फिर धोखाधड़ी करके उपहार कार्ड की राशि को निकालने के नये तरीके बताते हैं। ऐसे लोग आसानी से उनकी बातों में आ जाते है और ठगी का शिकार हो जाते हैं।

4: सोशल मीडिया के जरिए जारी है ठगी

सोशल मीडिया पर ऑनलाइन दोस्ती करके बातों के जाल में फंसकर लोगों के बैंक अकाउंट तक सेंध लगा रहे हैं। इस तरह ये स्कैमर्स आपकी पर्सनल और बैंकिंग डिटेल भी चुरा लेते हैं।

ALSO READ: एक ‘OK’ आपका अकाउंट कर सकता है खाली, ऐप डाउनलोड करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

5: कार्ड वारंटी

कार्ड की वारंटी के जरिए भी फ्रॉड के मामले सामने आए है। वारंटी बढ़वाने, वारंटी खत्म होने के नाम पर ये स्कैमर कंपनियों के नाम ग्राहकों को फोन करते हैं। इनमें से ज्यादातर रोबो कॉल होती हैं, जो किसी दूसरे देशों से की जाती हैं। इनका मकसद धोखे से नकली वारंटी कार्ड थमाना होता है। ऐसे कॉल्स को इग्नोर करना चाहिए।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Stay Connected