Noida में Credit Card Apply करने के नाम पर लाखों की ठगी, जानें अपराधियों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

वर्तमान में बढ़ते साइबर क्राइम से पूरा देश परेशान है। इससे नोएडा (Noida) जैसा हाईटेक शहर भी अछूता नहीं हैं। शहर में लगातार बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामले पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गए हैं। साइबर अपराधी हर रोज नए-नए तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। नया मामला नोएडा सेक्टर 20 (Noida Sector 20) से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को अपना क्रेडिट कार्ड (Credit Card) अप्लाई करना तक भारी पड़ गया।

ALSO READ: बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर IT Head से 88 Lakh रुपये ठगे, नोएडा पुलिस ने नाइजीरियन को किया गिरफ्तार, हुए चौकाने वाले खुलासे

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-31 निठारी निवासी मिथिलेश कुमार झा ने पुलिस में एक मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि उन्होंने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था। उसके कुछ दिनों बाद ही उसके पास एक व्यक्ति का अचानक से फोन आया कि आपका पता (Address) वेरीफाई (Verify) नहीं हो पा रहा है। हमें आपके पते पर क्रेडिट कार्ड भेजना है। इसके लिए आपके पास एक लिंक भेज रहे हैं। आप उस पर क्लिक कर अपनी लोकेशन (Location) भेज दीजिए।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

खाली हो गया बैंक अकाउंट

रिपोर्ट के अनुसार, ठगों ने जो लिंक पीड़ित को भेजा था उसने उस पर क्लिक कर उन्हें अपनी लोकेशन भेजी। देखते ही देखते कुछ देर बाद उनके अकाउंट से 30,000 और फिर डेबिट कार्ड से करीब 16,000 रुपये निकाल लिए गए। जिस नंबर से मिथिलेश को कॉल आया था, जब उसने उसी नंबर पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद मिथिलेश ने सबसे पहले अपने डेबिट कार्ड को लॉक करवाया और फिर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में कर रही है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube