Alert! ऑनलाइन जॉब ऑफर हो सकता है फर्जी, इन तरीकों से करें पहचान

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

कॉलेज की पढ़ाई पूरी होते ही अच्छी नौकरी ज्यादातर लोग करना चाहते हैं। लेकिन नौकरी की तलाश में कई बार धोखेबाज ऑनलाइन जॉब ऑफर का झांसा देकर ठग लेते हैं। इसलिए जरूरी है किसी भी ऑफर के लिए अप्लाई करने से पहले उसकी पड़ताल करने के बाद ही अगला कदम उठाएं।

ALSO READ:  ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR  

बेरोजगार लोग ऐसे धोखेबाजों का आसानी से शिकार बन जाते हैं, क्योंकि उन्हें बेसब्री से एक अच्छी नौकरी की तलाश होती है। जिसका फायदा उठाकर ठग फर्जी मैसेज भेजने के साथ ही मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट भी बना लेते हैं। अगर आपके पास भी आकर्षक सैलरी पैकेज जॉब ऑफर आया है तो साइबर फ्रॉड से बचने के लिए एक बार सत्यता की पहचान जरूर कर लें।

ALSO READ: देश में Cyber Crime रोकने के लिए क्या है गृह मंत्रालय का पूरा Plan, इस खबर में जानिए

फर्जी हो सकता है जॉब ऑफर

1. अगर आपको काम का कम अनुभव हो और अच्छी सैलरी का ऑफर मिल रहा है तो हो सकता है कि आप धोखेबाजों के निशाने पर हो।

2. Spam Email के जरिए अगर आपको नोटिफिकेशन मिला है तो आपको ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। क्योंकि यह फेक हो सकता है।

3. फेक लिंक पर क्लिक करने से बचें। 

4. फर्जी वेबसाइट कई बार नौकरी का प्रचार-प्रसार करती है उनके ऑफर लेटर एक्सेप्ट करने से पहले उनकी वेबसाइट का अच्छी तरह से जांच कर लें।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

ऐसे करें चेक

1. अगर ऑफर लेटर में जानकारी अधूरी है तो उस पर हस्ताक्षर न करें।

2. किसी भी कंपनी को ज्वाइन करने से पहले उस कंपनी का नाम, सभी डिटेल्स क्रॉस चेक कर लें।

3. इंटरव्यू या लिखित परीक्षा के बिना ही अगर जॉब ऑफर की जा रही है, तो इसे संदेह की नजर से देखना चाहिए।

4. अगर कोई आपसे जॉब के बदले पैसों की डिमांड कर रहा है तो ऐसे ठग को साफ मना कर दें।

5. अपनी पर्सनल डिटेल्स किसी के साथ भी शेयर न करें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube