Cyber Fraud का गजब तरीका, Facebook पर Loan का ऐड और कॉल करते ही फंस रहे लोग

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook पर साइबर क्रिमिनल Loan का विज्ञापन देकर लोगों के साथ Cyber Fraud कर रहे हैं और साइबर क्रिमिनल आसानी से एक Call में लोगों को अपनी जाल में फंसा रहे हैं।

बिहार की भागलपुर पुलिस ने इस तरह कि Cyber Fraud करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के Cyber Criminals अब तक सैकड़ों लोगों से ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर  चुके है।

मजदूरी करता है गिरोह का Mastermind

भागलपुर पुलिस ने इस तरह के Cyber Fraud के मामले में गिरोह के Mastermind उदय कुमार को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उदय Rajasthan में मजदूरी करता है और हाल के कुछ दिनों से वह बिहार आया हुआ था। इसी दौरान Facebook पर नालंदा के रंजन से बातचीत हुई और उसके साथ Cyber Fraud में लग गया।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

इस गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब भागलपुर के रहने वाले  मनीष कुमार सिंह के साथ एक लाख 4 हजार रुपए का Cyber Fraud हुआ। मनीष ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पास Facebook के माध्यम से मोबाइल नंबर पर Online Loan का एक ऐड आया था जब उसने फेसबुक ऐड में दिए नंबर पर फोन किया तो लोन के Registration आदि के नाम पर 1500 रुपए मांगे गए।

जब मनीष ने पैसे और बैंक और आधार कार्ड समेत अन्य Details भेज दिए तो उनके साथ ठगी का सिलसिला शुरू हुआ और अब तक एक लाख से अधिक की ठगी हो गई।

Cyber Fraud का नया तरीका

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह के लोग Facebook पर Loan के लिए विज्ञापन देते थे और उस पर अपना संपर्क नंबर भी Share करते थे। इसके बाद Facebook से लोगों के नंबर लेकर उनके पास यह विज्ञापन Personal भी भेजते थे।

ALSO READ: पुराने दोस्तों से हुई मुलाकात तो Morphed Porn Video बना करने लगे Cyber Fraud, राजस्थान से  Delhi Police ने किया गिरफ्तार

Loan का विज्ञापन देखकर कई लोग इन आरोपियों से संपर्क करते थे और आरोपी आसान तरीके से लोन दिलाने का झांसा देते थे। फिर अलग अलग तरीके से उनसे पैसों की ठगी करते थे। पूछताछ में पता चला है कि इस Gang ने अब तक 200 से अधिक लोगों के साथ साइबर ठगी की है। इसमें गिरोह के सभी लोगों का अलग-अलग Commission फिक्स था।

इस गिरोह के आरोपियों के पास से एक डायरी में 300 से अधिक लोगों के Mobile नंबर भी मिले हैं जिसकी पड़ताल पुलिस की टीम कर रही है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube