Google पर America के 8 राज्यों ने दर्ज कराई FIR, गूगल ने जताया विरोध

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

अमेरिकी न्याय विभाग और आठ राज्यों ने Google के खिलाफ Digital Advertisement Market में अवैध रूप से एकाधिकार जमाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में Online Advertisement  के पूरे Ecosystem पर Google के कथित Monopoly को तोड़ने की मांग की गई है और आरोप लगाया गया है कि इसे Advertiser, उपभोक्ताओं और यहां तक कि अमेरिकी सरकार (USA Government) को भी नुकसान पहुंच रहा है।

ऐसे समझिए पूरे मामले को

अमेरिकी सरकार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि Google, Acquisition के जरिए ऑनलाइन विज्ञापन Market में प्रतिद्वंद्वियों को  खत्म करना चाहता है। गूगल की Anti Competitive प्रथाओं के चलते विज्ञापन दाताओं के लिए दूसरे प्रतियोगियों की पेशकश का उपयोग करना मुश्किल हो रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिका में अब बड़ी Technical Companies  पर लगाम लगाने की कवायद की जा रही है।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

अमेरिकी Attorney General का कहना है कि Monopoly से मुक्त और निष्पक्ष Marketing को नुकसान पहुंचता है जिस पर हमारी Economy आधारित है। वह Innovation को रोकते हैं और उत्पादकों और श्रमिकों को नुकसान पहुंचाते हैं। American Attorney General  ने कहा कि 15 साल से गूगल प्रतिस्पर्धा विरोधी आचरण पर चल रहा है और जिसने प्रतिद्वंदी Technology के उदय को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि गूगल के Advertiser और Publishers को इसके उपकरणों का उपयोग करने के लिए मजबूर करने के लिए Online Advertisement नीलामी के तौर तरीके में भी हेरफेर किया।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

वहीं इस मामले में गूगल की मूल कंपनी alphabet.inc ने भी एक बयान जारी कर कहा कि यह मुकदमा नवाचार को धीमा करेगा और विज्ञापन शुल्क को बढ़ाएगा जिससे हजारों छोटे व्यवसाय व प्रकाश को की वृद्धि को कठिन बना देगा।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube