ओटीपी पूछकर खाते से उड़ा रहे रकम, पुलिस बेखबर

The 420 Team
1 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

ओटीपी पूछकर खाते से उड़ा रहे रकम, पुलिस बेखबर

लखनऊ। इन दिनों लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में साइबर क्राइम से जुड़ा गिरोह काफी सक्रिय है। जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। उधर जालसाज लगातार लोगों के फोन पर काल करके उन्हें झांसे में लेकर कभी आधार कार्ड, तो कभी अन्य किसी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर ओटीपी पूछकर उनके खातों से रुपये उड़ा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर गिरोह के सदस्य कईयों को चूना लगा चुके हैं।