क्या है FedEx scam? साइबर ठग 5 महीने में बेंगलुरु में लगा चुके 65.19 करोड़ का चूना

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

एक साधारण फोन कॉल के जरिए लोगों को लुभाने से शुरू हुए FedEx scam ने अपना रूप बदल लिया है। इसे समझना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल के शुरुआती पांच महीनों में अकेले इस धोखाधड़ी में बेंगलुरु के लोगों को 65.19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

मई तक 521 मामले

इसे लेकर मई 2024 तक 521 मामले दर्ज किए गए हैं। यह पूरे 2023 की तुलना में केवल पांच महीनों में 71% की भारी वृद्धि है,जब लोगों ने लगभग 30.81 करोड़ रुपये गंवाए थे। 521 मामलों में से सबसे अधिक व्हाइटफील्ड डिवीजन में दर्ज किए गए, जहां लोगों को पिछले साल 6.47 करोड़ रुपये की तुलना में 14.73 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

भ्रामक फोन कॉल से शुरू होता है FedEx scam

साइबर पुलिस अधिकारियों के अनुसार FedEx scam में ठगी एक भ्रामक फोन कॉल से शुरू होता है। खुद को FedEx का प्रतिनिधि बनाकर ठग लोगों से संपर्क करते हैं। अब वे लोगों को वीडियो कॉल करने लगे हैं, जहां फर्जी अधिकारी दिखाई देते हैं। फिर वे पीड़ितों को डरा धमका करके कॉल को एक फर्जी पुलिस अधिकारी को ट्रांसफर करते हैं, जो स्कैम का हिस्सा होता है।

तकनीकी के स्कैम भी विकसित

तकनीकी के साथ यह स्कैम काफी विकसित हुआ है। इसमें अब पैसे प्राप्त करने और उसे कहीं और भेजने के लिए फर्जी अकाउंट का अधिक उपयोग होना लगा है। स्कैमर्स नकली कॉलर आईडी , कॉलर की आवाज को छिपाने के लिए वॉयस मॉड्यूलेशन और देश के बाहर के सर्वर पर पेमेंट गेटवे का उपयोग करते हैं।

महिला वकील को कैमरे के सामने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया

यह ट्रेंड इस हद तक बढ़ गया है कि साइबर धोखेबाजों ने एक महिला वकील को कैमरे के सामने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। उसे 36 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उससे 15 लाख रुपये ठग लिए। एक अन्य मामले में, उन्होंने 70 वर्षीय पत्रकार को बरगलाया और उसे आठ दिनों के लिए डिजिटल अरेस्ट कर लिया।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube