इग्लैंड से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से 13 लाख की ठगी, दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर महिला को इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 13 लाख 31 हजार 700 रुपये की ठगी के मामले में दो लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल की टीम ने दोनों को पकड़ा है। दोनों आरोपियों की पहचान दिल्ली के चंद्र विहार स्थित विकास पुरी एक्सटेंशन निवासी सतविंदर सिंह और तिलक नगर के कृष्णा पुरी में रहने वाले ओडोके फ्रैंसिक इफेनी के तौर पर हुई है।

ओडोके नाइजीरिया का नागरिका है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद सतविंदर को जेल भेज दिया गया, जबकि ओडोके को चार दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटाप और डेबिट कार्ड जब्त किए गए हैं। सेक्टर-21 निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर रिचर्ड नामक व्यक्ति से दोस्ती हो गई थी। कुछ दिन चैट होने पर उसने बताया कि वह इंग्लैड का रहने वाला है। कुछ दिनों बाद उसका जन्मदिन है। वह अपने प्रत्येक जन्मदिन पर अपने खास लोगों को गिफ्ट भेजता है। उसने बताया कि इस बीच दीपावली भी थी।

और पढ़े: Cyber Fraud से नहीं डूबेगा आपका पैसा! गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर 155260

इसलिए उसने कहा कि वह उसके लिए 10 हजार पौंड सहित एक स्पेशल गिफ्ट कुरियर से भेज रहा है। इसके बाद कुरियर कंपनी से उसको काल आई कि इग्लैंड से रिचर्ड ने उनके नाम कुछ पार्सल भेजा है। उसे छुड़ाने के शुल्क के तौर पर शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। इसके बाद भी पार्सल नहीं मिलने पर आरोपियों ने बताया कि महंगा गिफ्ट गोल्ड सेट है। उसने इसकी फोटो भी वाट्सएप पर भेज दी।

इसके बाद कस्टम क्लीयरेंस, पुलिस क्लीयरेंस सहित फाइनेंस डिपार्डमेंट के क्लीयरेंस के नाम पर आरोपित ने खाते में 13 लाख 31 हजार 700 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उसने बात करना बंद कर दिया। शिकायत के आधार पर साइबर सेल के एसपी केतन बंसल के निर्देशानुसार डीएसपी रश्मि शर्मा की अगुआई में टीम गठित की गई थी। सूचना के आधार पर टीम ने दिल्ली स्थित आरोपितों के ठिकाने पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube