अब फोन हैक करने वालों पर लगेगी लगाम, फ्री एंटी वायरस दे रही सरकार, यहां से करें डाउनलोड

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

देशभर में मैलवेयर अटैक (Malware Attack) और बढ़ते स्कैम से लोगों के डिवाइस की रक्षा कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन अब लोगों की इस समस्या का समाधान करने और उनके स्मार्टफोन (Smartphone) को सुरक्षित रखने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने कई फ्री बॉट रिमूवल टूल्स (Free Bot Removal Tools) को पेश किया है। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार सभी के मोबाइल पर SMS भी भेज रही है।

ALSO READ: How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

हो सकता है कि हाल ही में आपके पास भी कोई मैसेज आया हो जिसमें ‘रहें साइबर सुरक्षित’ लिखा हो। अपने डिवाइस को मैलवेयर और बॉटनेट संक्रमण से सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार के इस लिंक https://www.csk.gov.in पर ‘फ्री बॉट रिमूवल टूल’ को डाउनलोड कर अपने डिवाइस को सुरक्षित करने की सलाह दी है। ये SMS सेफ्टी के लिए एक रिमाइंडर बनकर सामने आया है।

जानें क्या है ये साइबर स्वच्छता केंद्र पोर्टल?

सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार स्वच्छता केंद्र पोर्टल के जरिए कोई भी व्यक्ति साइबर फ्री मैलवेयर डिटेक्शन टूल्स को आसानी से एक्सेस कर सकता है। इसे पोर्टल बॉटनेट क्लीनिंग (Botnet Cleaning) और मैलवेयर एनालिसिस सेंटर (Malware Analysis Center) भी कहा जाता है। ये CERT-In के प्रबंधन के तहत ISPs और एंटीवायरस कंपनियों (Antivirus Companies) की मदद से काम करता है। इसमें आप अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए इंफॉर्मेशन और टूल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे करें इस्तेमाल

* सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं

* इस पर ‘eScan CERT-IN Bot Removal’ टूल या‘M-Kavach 2’ को डाउनलोड करें।

* जैसे ही ऐप पूरी तरह से डाउनलोड हो जाए इसे रन करें।

* ये ऐप आपके डिवाइस को स्कैन कर इन्फेक्शन से खत्म कर देगा।

 

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube