छोटी सी गलती से हो सकते हैं साइबर फ्रॉड के बार-बार शिकार, एक कॉल पड़ सकता है भारी

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

बढ़ते साइबर क्राइम (Cyber Crime) के इस दौर में आपकी छोटी सी गलती से आपका खाता खाली हो सकता है और इस तरह की गलतियों से आप बार-बार साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के हजारीबाग का सामने आया है जिसमें एक युवक की छोटी सी गलती से दो बार साइबर फ्रॉड की घटना उसके साथ हो गई। तो लिए हम बताते हैं इस खबर में कि एक छोटी सी गलती से कैसे आपका Account खाली हो सकता है।

ALSO READ: एक ‘OK’ आपका अकाउंट कर सकता है खाली, ऐप डाउनलोड करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले एक युवक के साथ साइबर ठगों (Cyber Criminals) ने एक महीने में दो बार साइबर ठगी कर उनके खाते से 3 लाख 3 हज़ार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित महारा के साथ पहले साइबर क्राइम की घटना 5 मार्च को घटी जब उन्होंने Mumbai से प्रोटीन पाउडर मंगवाया था। यह प्रोटीन पाउडर मारुति कोरियर कंपनी के माध्यम से आ रहा था। Delivy में देरी होने के कारण उन्होंने Google पर कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर निकालकर कस्टमर केयर (Customer Care) से बातचीत की। कथित कस्टमर केयर की तरफ से ऑर्डर को ट्रैक करने के लिए मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड (App Download) कराया गया। इसके बाद उनसे एक नंबर पर दो रुपए फास्ट डिलीवरी के लिए पेमेंट करने के लिए बोला गया। इसके बाद शाम में उनके खाते से 96,795 रुपये कट गए।

बैंक से पता करने के बाद पता चला कि यह पैसे गूगल पे (Google Pay) के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। साइबर ठगी होने के बाद उन्होंने अपने सारे बैंक खातों को होल्ड करा दिया। ताकि किसी तरह के Transaction ना हो पाए। लेकिन तभी उन्हें साइबर ठग ने फिर बैंक अधिकारी बन फोन किया और उन्हें बताया कि होल्ड बैंक अकाउंट को चालू करने पर ठगी की रकम वापस खाते में चले जाएंगे।
हटाने के पश्चात उनके खाते में पैसे चले जाएंगे। बैंक से होल्ड हटाया तो पुनः उनके दूसरे खाते से 2 लाख 34 हजार निकाल लिए गए। इस तरह साइबर क्रिमिनल्स ने छोटी सी गलती का फायदा उठाकर एक ही युवक से दो बार साइबर ठगी कर ली।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube