Noida में बैठकर रेलवे के Software में कर रहा था सेंधमारी, E Ticket को बेच रहा था अधिक कीमत पर

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

अगर आप त्योहारों पर अपने घर जाना चाह रहे हैं और आपको Train का टिकट नहीं मिल रहा है तो यह मत समझिए की अधिक भीड़ होने के कारण Ticket Confirm नहीं हो रहा है। दरअसल Cyber Criminals रेलवे के Software में ही सेंधमारी कर की टिकटों की कालाबाजारी कर रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) ने ऐसे ही एक मास्टरमाइंड को नोएडा के सेक्टर 66 से Arrest किया है।

ALSO READ: How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

जानिए आखिर रेलवे के Software में कैसे होती है सेंधमारी

Railway Protection Force (RPF) ने नोएडा के सेक्टर 66 से रेलवे के Software Hack कर ऑनलाइन टिकटों की कालाबाजारी करने वाले शशी भूषण कुमार को Arrest कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नोएडा के सेक्टर 66 में दुकान चलाता है और उसने  नेक्सस नामक  Software से Railway System  में सेंधमारी कर रहे थे।

दरअसल इस गिरोह के एक आरोपी को Mumbai Cyber Cell  ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और इस गिरोह में Noida समेत अन्य लोगों के मास्टरमाइंड भी शामिल हैं। इस गिरोह के आरोपी रेलवे नेटवर्किंग साइट IRCTC के रिजर्वेशन टिकट के बुक करने वाले Software को हैक करते थे और नेक्सस  नामक  Software का इसमें इस्तेमाल करते थे।

ALSO READ: करोड़पति लोगों से Fraud करने वाले IIT Engineer गिरोह के पांच जालसाज Arrest, हाई डिग्री होल्डर फ्रॉड ऐसे कर रहे थे ठगी

इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल करने से सेकंड में ही Tatkal Ticket की बुकिंग हो जाती थी। जब इस तरह की कुछ शिकायतें रेलवे पुलिस को मिली तो इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की गई और आरपीएफ की टीम ने Cyber Expert के माध्यम से Fake Software को चिन्हित किया और इसकी रेकी कराई गई। इसके बाद पहले एक गिरफ्तारी Mumbai से और अब दूसरी गिरफ्तारी Noida के सेक्टर 66 से की गई है। नोएडा से गिरफ्तार आरोपी के पास से 114 टिकट और सॉफ्टवेयर से रिलेटेड उपकरण जप्त किया गया है। इस गैंग के लोग तत्काल टिकट को ही Target  करते थे और ऑनलाइन माध्यम से लोगों से Demand मिलती थी और उसकी Delivery  करते थे। नोएडा से गिरफ्तार आरोपी ने अब तक Railway को इस तरह का फर्जीवाड़ा कर 40 लाख रुपए का चूना लगा चुका है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube