Online Platform पर अपनी जानकारी शेयर करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, न करें लापरवाही, हो सकता है भारी नुकसान

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

यदि आप ऑनलाइन नेटवर्किंग साइट्स (Online Networking Sites) पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं तो सावधान रहें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ठगी का शिकार बनाने के साथ ही अपराधी आपकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। इसकी वजह से आपको भारी नुकसान हो सकता है । यही नहीं आपकी गलती से आपके मित्र भी परेशानी में पड़ सकते हैं। साइबर विशेषज्ञों ने इसके लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

नकली फेसबुक प्रोफाइल बनाकर हो रही ठगी
दरअसल गत दिनों नकली फेसबुक प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अपराधी इंजीनियर और डॉक्टर सहित पुलिस अधिकारी तक का नकली फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके साथियों से ठगी कर चुके हैं। कई मामले में ऑनलाइन साइट से ली गई तस्वीर को अश्लील बनाकर भी रुपये उगाहने की घटना घट चुकी है।

इन सावधानियों से कर सकेंगे बचाव
साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक ऑनलाइन नेटवर्किंग साइट पर फेंड रिक्वेस्ट एकसेप्ट करते समय सावधान रहें। जिस व्यक्ति को आप वास्तविक जीवन में नहीं जानते उन्हें कभी भी मित्र के रूप में ना जोड़े। अज्ञात व्यक्तियों के लिए कभी भी तस्वीर-वीडियो और संवेदनशील जानकारी पोस्ट ना करें।

आपकी प्रोफाइल पर पोस्ट की गई परेशान करने वाली अथवा असभ्य टिप्पणियों का कभी जवाब नहीं दें। आन लाइन साइट्स पर ग्रुप फोटो, नाम, स्थान अथवा आयु इत्यादि पोस्ट ना कर अपने दोस्तों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। यही नहीं अपनी गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी भी आन लाइन साइट पर पोस्ट करने से बचें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube