दिल्ली AIIMS की वेबसाइट पर Cyber Attack, दिनभर ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) दिल्ली का Server बुधवार सुबह से Down है और अस्पताल की सभी Online सेवाएं ठप पड़ गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली AIIMS की वेबसाइट पर Ransomware Attack हुआ है। 12 घंटे बाद भी हिल्स की ऑनलाइन सेवाएं शुरू नहीं हो सकी है।

आखिर क्या हुआ AIIMS की Website को

दिल्ली एम्स में इस्तेमाल होने वाला राष्ट्रीय सूचना केंद्र (National Information Centre) का E Hospital Server सुबह 7:00 बजे से बंद है जिसके कारण ओपीडी और अन्य तरह की Online सेवाएं प्रभावित हुई है। एम्स में फिलहाल सभी काम मैनुअल तरीके से किए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से ही सर्वर डाउन होने पर दिल्ली AIIMS में उसकी तरफ से एक बयान जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि दिल्ली एम्स के Website पर Ransomware Attack हो सकता है।

दिल्ली एम्स की वेबसाइट के काम नहीं करने के बाद इसकी सूचना राष्ट्रीय सूचना  केंद्र (National Information Centre) को दी गई है लेकिन 12 घंटे बीतने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा सका है। एम्स की वेबसाइट के काम नहीं करने के कारण बुधवार को दिनभर कामकाज प्रभावित रहा और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मरीज जिन्होंने Online Registration कराया था उनको AIIMS की यूनिक आईडी नहीं मिल पाई।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

Server में है कई अहम जानकारियां

दिल्ली AIIMS को देश का सबसे बड़ा अस्पताल कहा जाता है और AIIMS की वेबसाइट में देश के कई महत्वपूर्ण शख्सियतों की Medical Records और रिपोर्ट की जानकारी है इनमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर देश के बड़े-बड़े नेता और अधिकारी भी शामिल हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि अगर Cyber Criminal  के हाथ देश के बड़े लोगों का डाटा हाथ लग गया तो उसका दुरुपयोग भी कर सकते हैं।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube