Delhi: श्रीराम के नाम से एप्लीकेशन डाउनलोड करा रहे हैं जालसाज, एक गलती से खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। राम मंदिर के उद्घाटन के पहले ही जालसाजों ने उनके नाम पर धोखाधड़ी शुरू कर दी है। भगवान श्रीराम के वीवीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर जालसाज देशभर में राम जन्म भूमि गृह संपर्क अभियान नामक एप्लीकेशन (एपीके) डाउनलोड करने के बाद बैंक खातों को खाली कर रहे हैं। गृह मंत्रालय ने देश भर में एडवाइजरी जारी की है।

जागरूकता के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया वीडियो

साइबर अपराध (cyber crime) को रोकने के लिए गृह मंत्रालय एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक शख्स कहता है कि उसे वाट्सएप (WhatsApp) पर 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन का वीआईपी एक्सेस मिल गया है। इसमें दूसरा युवक उससे पूछता है  कि यह उसे कैसे मिला। पहला युवक कहता है कि व्हाट्सएप (WhatsApp) पर मिला है। फिर दूसरा युवक कहता है कि राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन से पहले ही वीआईपी एक्सेस (VIP access) मिल गया। फिर दूसरा युवक बताता है कि श्री राम के नाम पर देशभर में बड़ा स्कैम हो रहा है। इस एपीके की वजह से उसका मोबाइल व बैंक अकाउंट (Bank Account) हैक हो सकता है।

ALSO READ: बेटे के एजुकेशन के लिए 13 लाख का लोन, जालसाजों ने लगा दिया 39 लाख का चूना, जानें क्या है पूरा मामला

जालसाज श्री राम के नाम से एप्लीकेशन डाउनलोड करा रहे हैं

वीडियो में बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक एसएमएस तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में बताया जा रहा है कि (Ramjanmabhoomi Grihasampark Abhiyan) एपीके डाउनलोड करो। इस मैसेज को राम भक्त या हिंदू परिवारों में उनकी ओर से भेजा रहा है। इस (Application) को (Download) करते ही मोबाइल हैंग हो जाएगा और मोबाइल पर काफी संख्या में विज्ञापन आएंगे। ऐसे में आई4सी ने लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। आई4सी ने इस (Video) को सभी राज्यों की पुलिस को भेजा है।

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट(Cyber Crime Unit) के पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी (Dr. Hemant Tiwari) ने बताया है कि आईएफएसओ (IFSO) में अभी तक इस तरह की शिकायत नहीं आई है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube