Cyber Crime से भारतवासी कितने सुरक्षित? 2023 में हर मिनट हुए 761 साइबर अटैक, ISRO तक को बनाया गया निशाना

The420 WebDesk
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

साल 2023 में भारत में 85 लाख डिवाइस पर 40 करोड़ से ज्यादा साइबर अटैक हुए। यानी हर मिनट 761 साइबर अटैक। सूरत में सबसे ज्यादा 15 फीसदी और बेंगलुरु में 14 फीसदी मामले सामने आए हैं। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक मीडिया और नेटवर्क ड्राइव से संबंधित हैं। डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 25 प्रतिशत हमले ईमेल और वेबसाइट्स पर संदेहजनक लिंक पर क्लिक करने के कारण हुए हैं। एंड्रॉइड डिवाइस पर भी प्रति माह औसतन तीन हमले देखे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे फर्जी ऐप्स लाखों यूजर्स द्वारा डाउनलोड किए जाते हैं, जिनके जरिए डिवाइस को हैक किया जाता है।

ALSO READ: SCOPE Convention Centre, New Delhi To Host FutureCrime Summit 2024

इसरो पर भी साइबर हमला

इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने हाल ही में कहा था कि इसरो को हर दिन 100 से ज्यादा साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रोबोट तकनीक में साइबर हमले की काफी संभावनाएं होती हैं। साइबर अपराधी अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और चिप्स का उपयोग करते हैं। हालांकि, इसरो ऐसे हमलों का मुकाबला करने के लिए तैयार है। इसरो एक मजबूत साइबर सुरक्षा नेटवर्क से भी लैस है। फिलहाल इसरो रॉकेट के अंदर हार्डवेयर चिप्स की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके लिए कई तरह के परीक्षण भी किए जा रहे हैं।

ALSO READ: Credit Card रखने वाले हो जाएं सावधान, एक गलती से हो सकता है अकाउंट खाली, ऐसे बचाएं खुदकों

ये रहे सबसे ज्यादा प्रभावित

पिछले 6 महीने में भारत में तीन सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं। ये हैं स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, अनुसंधान और यूटिलिटी हैं। थ्रेट इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले छह महीनों में प्रति सप्ताह प्रति सेक्टर औसतन 2157 साइबर हमले हुए हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर प्रति संगठन 1139 हमले हुए हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि खुदरा, हॉस्पिटैलिटी, विनिर्माण और परिवहन क्षेत्रों को भी साइबर सुरक्षा की ओर तेजी से आगे बढ़ना होगा।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube