भारत के साइबर स्पेस पर इंडोनेशिया के हैकर्स कर रहे बड़े हमले की तैयारी, सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे किया प्लान फेल

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

इंडोनेशिया के एक हैकर्स ग्रुप से एक बार फिर भारत को बडे साइबर अटैक की धमकी मिली है। इस गैंग का नाम है जेनोसेक टीम है। प्रधनमंत्री नरेंद्र की कुछ बातों को आधार बनाकर साइबर अटैक की धमकी दी गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इंडोनेसिया के साइबर बदमाशों की साजिश का पर्दाफाश करके उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सुरक्षा एजेंसी मामले को लेकर थोड़ा ढिलाई नहीं बरतना चाहतीं। ऐसे में देश की सभी साइबर एक्सपर्ट्स को अलर्ट जारी कर दिया गया है। साइबर एक्सपर्ट्स किसी भी तरह के हमले से निपटने को तौयार हैं। उनकी वेबसाइट पूरी तरह अपडेट है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार दुनियाभर में साइबर अटैक करने के लिए कुख्या इंडोनेशिया का हैक्टिविस्ट गैंग ने भारत को निशाने पर लेने के लिए साजिश रची। हैकिंग ग्रुप जेनोसेक टीम ने टेलिग्राम चैनल पर इसकी धमकी दी। गैंग ने प्रधानमंत्री मोदी के मुसलमानों पर दिए गए बयान को आधार बनाया था।

खुफिया एजेंसी के जुड़े सूत्रों के अनुसार जेनोसेक टीम ने देश की प्रमुख सरकारी संस्थाओं पर अटैक करने की योजना बनाई थी। उसने साइब स्पेस में भी घुसपैठ की योजना बनाई थी। हजारों वेबसाइट ठप करने की योजना थी। गैंग ने 30 अप्रैल को भारत के खिलाफ हैशटैग ऑपरेशन इंडिया चलाने की तैयारी की थी। समय रहते खुफिया एजेंसियों ने गैंग के मंसूबों का खुलासा कर दिया। इसका जवाब देने के लिए पुख्ता तैयारी कर ली गई। इसका नतीजा था कि साइबर स्पेस में होने वाले बड़े हमले को नाकाम कर दिया गया।

गैंग ने पहले भी भारत को कई बार ऐसे साइबर अटैक की धमकियां गी हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसाल देश की सभी वेबसाइट अपडेट हैं। वह किसी भी खतरे से निपटने को पूरी तरह तैयार हैं। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक पूरी दुनिया में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश में गैंग अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके और स्वीडन समेत इस्राइल जैसे देशों के साइबर स्पेस में घुसपैठ कर चुका है। लेकिन कहीं भी कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हुई।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube