वैश्विक साइबर सुरक्षा फर्म Acronis हुई हैक, कंपनी ने डेटा चोरी होने की बात से किया इंकार

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

Cyber Crime की दुनिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह 2003 से सिंगापुर में स्थापित वैश्विक साइबर सुरक्षा कंपनी  Acronis  को हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया और इसका डेटा चोरी कर Dark Web फोरम पर लीक कर दिया गया है।

इस पर एक साइबर-खतरे पर नजर रखने वाले FalconFeedsio ने ट्विटर पर अनस्पेसिफाइड हैकर के दावों को पोस्ट कर यह जानकारी दी है कि उन्होंने एक्रोनिस को ब्रीच कर लिया है और इसका डेटा चुरा लिया है। फेल्कॉनफीडसियो ने आगे पोस्ट में लिखा कि  हैकर्स फोरम में एक उपयोगकर्ता ने Switzerland की साइबर सुरक्षा कंपनी से डेटा लीक करने का दावा किया है।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा कि लीक हुए डेटा में कई जरूरी सर्टिफिकेट फाइलें, सिस्टम कॉन्फिगरेशन, कमांड लॉग, सिस्टम इंफॉर्मेशन लॉग, उनके फाइल सिस्टम के आर्काइव, बैकअप कॉन्फिगरेशन सामग्री,

उनके मारिया.डीबी डेटाबेस के लिए पायथन स्क्रिप्ट और उनके बैकअप ऑपरेशंस के स्क्रीनशॉट शामिल हैं।

वहीं इस पर साइबर-सुरक्षा कंपनी ने एक ट्वीट कर कहा कि, हमारी ग्राहक सेवा टीम वर्तमान में इस ग्राहक के साथ काम कर रही है। आवश्यक्तानुसार आगे अपडेट कर दिया जाएगा। बता दें कि एक्रोनिक एक ऐसी कंपनी है जो करीब 18 देशों में 2 हजार से अधिक कर्मचारियों को रोजगार प्रदान करती है।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

जानकारी के लिए बता दें कि 2003 से सिंगापुर में स्थापित एक्रोनिस कंपनी पर घरेलू उपयोगकर्ताओं और कई शीर्ष कंपनियां भरोसा करती हैं। दुनिया भर में एक्रोनिस के 49 क्लाउड डेटा केंद्र हैं, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), फ्रांस (France), सिंगापुर (Singapore),

जापान (Japan) और जर्मनी (Germany) शामिल हैं। साल 2021 में, एक्रोनिकस को CVC Capitals partners 7 और अन्य निवेशकों से 2.5 अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन पर 250 Million Doller  से ज्यादा फंडिंग हुई थी।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube