मुंबई के  Crime Branch अधिकारी बताकर 1 लाख  रुपये की ठगी

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

Mumbai Crime Branch का अधिकारी बताकर साइबर जालसाजों ने एक शख्स से 1 लाख  रुपये की ठगी कर ली। Cyber Criminals ने विदेश से पार्सल आने के नाम पर धमकी दी थी। इस मामले में पीडि़त शख्स ने Noida Police से शिकायत की है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

 Noida के सेक्टर-61 में रहने वाले दीपक दास ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले एक महिला का फोन उनके पास आया था। उसने खुद को Mumbai स्थित एक Courier Company का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके नाम से विदेश से एक Parcel आया है।

ALSO READ : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

इसमें कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई है। इसकी जांच Mumbai Crime Branch की टीम कर रही है। इसके बाद एक शख्स का फोन आया और उसने 111खुद को Mumbai Crime Branch का अधिकारी बताकर बात की। 

आरोपी ने पीडि़त से कहा कि कुछ संदिग्ध सामान उनके नाम से विदेश से आया है और यह गैर कानूनी है। इस दौरान आरोपियों ने मानसिक रूप से उन्हें काफी परेशान किया। जिसके बाद मामले को निपटाने के लिए उनसे रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद पीडि़त ने 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।  इसके बाद उनकी  Demand बढ़ती जा रही थी। जिनसे परेशान होकर फिर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। Noida Commissionerate Police ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

Crime Branch  या पुलिस के नाम से आने वाले Call से न डरें

यूपी साइबर क्राइम के SP प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह का  कहना है कि अगर आपके पास Police या किसी अन्य Enforcement agencies या क्राइम ब्रांच के नाम पर फोन करे तो डरें नहीं। पहले सच्चाई का पता कर लें। Local Police Station में जाकर जानकारी लें। उनके Official Website पर जाकर ई मेल आईडी लेकर उस पर मेल करें। Police या Enforcement agencies इस तरह फोन कर धमकाती नहीं है या Blackmail नहीं करती है। ईडी (Enforcement Directorate)   व सीबीआई ( Central Bureau Of Investigation) भी इस तरह से किसी को फोन नहीं करती है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube