6 महीने में 5 करोड़ की साइबर ठगी, Pakistan से निकला कनेक्शन

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

देश में साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने पाकिस्तान (Pakistan) कनेक्शन वाले बिहार (Bihar) के दो साइबर ठगों को धर दबोचा है। आरोपियों को पटना (Patna) से पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान पश्चिमी चंपारण जौकटिया निवासी नेस्ताक आलम और पूर्वी चंपारण नौरंगिया निवासी ईशा कुमारी के तौर पर की गई है। ईशा बीकॉम की पढ़ाई कर रही है जबकि नेस्ताक छठी फेल है। पटना जिले के कदम कुआं थाना क्षेत्र से दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

साइबर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर 2023 को साइबर थाना में एक साइबर क्राइम का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन, चांदनी कुमारी निशी, प्रशिक्षु डीएसपी स्वेता कुमारी, सत्यनारायण पाल और सुमित राज, मोहम्मद दानिश रोशन कुमार की तत्परता से दोनों आरोपियों के मौके पर गिरफ्तार किया गया।

100 से ज्यादा खुलवाए बैंक खाते
जांच में सामने आया कि साइबर ठगों का कनेक्शन पश्चिम और पूर्वी चंपारण निवासी दो व्यक्ति से हैं। खोजबीन में पता चला कि पिछले 6 महीने में दोनों आरोपियों ने 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। मामले में जब आरोपियों का डाटा खंगाला गया तो यह सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान में रहने वाले एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानियों को पासबुक नंबर उपलब्ध कराते थे। यह भी बात सामने आई कि आरोपियों ने 100 से अधिक बैंक खाते खुलवाए हैं। SBI बैंक में 15000 और अन्य बैंकों में 10 हजार के करीब जमा करवाए हैं।

ALSO READ: गुरुग्राम में डिजिटल अरेस्ट से पेरिस ओलंपिक तक, FCRF लेकर आया है देश-विदेश की साइबर क्राइम से जुड़ी 10 बड़ी खबरें

पाकिस्तान से कनेक्शन
पाकिस्तान के 15 से अधिक लोगों को संबंधित खाता का नंबर उपलब्ध कराया गया। पाकिस्तान में साइबर क्राइम से जुड़े लोग एक साल से हर रोज दोनों आरोपियों को खाते में 2-3 लाख रुपए औसत भेज रहे थे। अपने हिस्से का पैसा लेने के बाद बचे हुए पैसे को पाकिस्तान के लोगों तक कैश डिपॉजिट मशीन और अन्य माध्यम से भेजा जाता था। यह भी बात सामने आई कि इन दोनों का कनेक्शन पाकिस्तान साइबर अपराधियों से था। हर दिन कई पाकिस्तानी साइबर अपराधियों से वर्चुअल मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप आदि पर बातचीत होती रहती थी।

आरोपियों के पास से सोना-चांदी बरामद
इस मामले में जब पुलिस को सबूत मिले तो उन्होंने दोनों आरोपियों को पटना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 16 ATM Card, 8 हजार कैश, 6 सिम, 6 मोबाइल, सोने जैसी धातु की दो बड़ी-बड़ी अंगूठी, एक चांदी की गले की चैन और स्मार्ट वॉच (Smart Watch) बरामद की है।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube