Cyber Fraud  के नए तरीके को जानिए, Instagram से डाटा चोरी कर फर्जी अकाउंट बना कर रहे साइबर जालसाजी

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

Cyber Criminals हर दिन अलग-अलग तरीके से लोगों को Cyber Fraud का शिकार बना रहे हैं और हर दिन कुछ न कुछ अलग तरीके से लोगों को साइबर फ्रॉड के जाल में फंसा रहे हैं। अब Social Media Platform  पर ठगी के लिए साइबर क्रिमिनल ने नया तरीका अपनाया है। इसके तहत Instagram से फोटो और जानकारी चोरी कर नए Facebook और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए जा रहे हैं और इनकी मदद से Fraud किया जा रहा है।

जानिए Cyber Fraud के नए तरीके को और रहिए Alert

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ठगी के लिए Cyber Criminals ने जो नया तरीका अपनाया है उसमें Instagram से फोटो और अन्य जानकारी चोरी करके नए फेसबुक और Instagram Account  बनाए जा रहे हैं।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

दरअसल फेसबुक पर ज्यादातर लोग अब Profile Lock कर देते हैं तो वहां से जानकारी नहीं मिल पाती है इसलिए Instagram से फोटो निकाले जा रहे हैं। इसके बाद ठगी को अंजाम दे रहे हैं। अब इस तरह के मामले Cyber Cell  के पास लगातार आ रहे हैं और ऐसा ही एक मामला मेरठ का है जिसमें एक युवती के फोटो Social Media Account से चोरी कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया। जब जांच की गई तो पता चला कि जिस फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है वह युवती ने अपने Instagram पर पोस्ट किए थे क्योंकि Facebook  पर Profile Lock था इसलिए Cyber Criminals वहां से फोटो नहीं चुराए थे।

ALSO READ : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

इसके बाद साइबर क्रिमिनल ने इंस्टाग्राम से जानकारी लेकर एक New Profile बना लिया और युवती के परिचितों और दोस्तों को Message  भेज कर जरूरी काम के नाम पर मदद के लिए रकम की मांग की गई। वही मेरठ के एक डॉक्टर तनुराज सिरोही का भी Instagram Account  हैक कर लिया गया था और उनके परिचितों को मैसेज भेज कर रकम मांगी गई थी। साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि  Facebook और Instagram अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है। इस कारण लोगों को जागरूक रहना होगा और इस तरह कोई किसी के नाम पर मदद या रकम की मांग करें तो पहले उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube