जॉर्जिया में बैठकर Chinese Website से 11000 लोगों को ठगा, तीन  गिरफ्तार

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ( Online Part Time Job) दिलाने का झांसा देकर 11,000 लोगों को ठगने वाले एक International Gang का खुलासा किया है और दिल्ली, गुरुग्राम और फतेहाबाद से तीन Cyber Criminals को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी साइबर क्रिमिनल चीन में बनाई गई Amazon की फर्जी वेबसाइट के जरिए मोटी कमाई कर रहे थे और गिरोह का सरगना चीन और दुबई के जरिए जॉर्जिया(Georgia) से गिरोह चला रहा था।

ऐसा था पूरा Network

साइबर क्रिमिनल ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब (Online Part Time Job) की तलाश कर रहे लोगों को धोखा देने के लिए इस तरह के मॉड्यूल को वितरित किया था और लोगों के साथ Fake Website के माध्यम से ठगी कर रहे थे।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

इन आरोपियों ने अमेजन कंपनी की एक फर्जी वेबसाइट बना ली थी। यह वेबसाइट भी China से रजिस्टर्ड है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने करोड़ों की रकम को 7 कंपनियों में Transfer किया है और ठगे गए Currency को आरोपी Crypto व अन्य एप्स की मदद से भेजते थे।

पुलिस ने 7 खातों में 15 लाख रुपए से अधिक की राशि को फ्रीज कर दिया है। वहीं दुबई में इस्तेमाल किए जाने वाले SIM Card और 5 मोबाइल को भी बरामद किया है। 26 सितंबर को एक महिला ने दिल्ली पुलिस के Cyber Cell से शिकायत की थी कि उसे Instagram पर विज्ञापन के माध्यम से अमेजॉन पर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब दिलाने का लालच देकर एक लाख 18 हजार रुपए की ठगी हुई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की Cyber Cell ने सक्रियता से जांच की तो पता चला कि जिस इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं वह चीन से संचालित की जा रही है।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

Paytm  में डिप्टी मैनेजर रह चुका है एक आरोपी

गुरुग्राम का रहने वाला अभिषेक Georgia में बैठे सरगना से 10 साल से संपर्क में है और अभिषेक Paytm में डिप्टी मैनेजर (Deputy Manager) रह चुका है। अभिषेक इस गिरोह के लिए सलाहकार के रूप में काम कर रहा था और सरगना को Technical Support प्रदान कर रहा था। वही इस गिरोह के अन्य आरोपी भी अलग-अलग Multinational Companies में काम कर चुके हैं और सारे लोग तकनीकी रूप से साउंड है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube