सावधान! FedEx के बाद इंडियन पोस्ट के नाम से हो रहा साइबर फ्रॉड, रिटायर सरकारी कर्मचारी से 23.26 लाख की ठगी

Titiksha Srivastav
By Titiksha Srivastav - Assistant Editor
2 Min Read

फेडएक्स कूरियर फ्रॉड के बाद साइबर अपराधी अब भारतीय डाक को ठगी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक केवल कुछ ही मामले सामने आए हैं, लेकिन फेडएक्स स्कैम के पैटर्न को देखते हुए यह संख्या काफी बढ़ सकती है। हैदराबाद के वेस्ट मैरेडपल्ली के एक 75 वर्षीय रिटायर केंद्रीय सरकारी कर्मचारी से 23.26 लाख रुपये की ठगी की गई। यह स्कैम तब शुरू हुआ जब पीड़ित को इंडिया पोस्ट का अधिकारी बनकर किसी व्यक्ति ने फोन किया।

कॉल करने वाले ने दावा किया कि पीड़ित ने मुंबई से दुबई के लिए जो पार्सल बुक किया था, उसमें पुलिस की वर्दी और आईडी कार्ड जैसी संदिग्ध चीजें थीं। जालसाज ने पीड़ित को मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया और उसे विशाल ठाकुर नाम के एक व्यक्ति से बात कराई, जिसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया।

ALSO READ: ‘Cyber Safe Uttar Pradesh’ से जुड़ें: 17 अक्टूबर, 2024 को लखनऊ में FCRF का कार्यक्रम अटेंड करें

ठाकुर ने दावा किया कि पीड़ित के आधार क्रेडेंशियल का दुरुपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा रहा है। कथित धोखाधड़ी से 400 करोड़ रुपये (लगभग) का कमीशन देने का वादा किया। दबाव में आकर पीड़ित ने RBI के साथ अपने क्रेडेंशियल को वैरिफाई करने के लिए एक खाते में 23.26 लाख रुपये जमा कर दिए।

स्कैम तब जारी रहा जब जालसाजों ने सुप्रीम कोर्ट क्लीयरेंस फीस के लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग की। यहीं पर पीड़ित को संदेह हुआ और उसने स्थानीय पुलिस को स्कैम की सूचना दी। घोटाले में इस्तेमाल किए गए खातों का पता पश्चिम बंगाल में लगाया है। संदेह है कि ये खाते नकली हो सकते हैं। तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (TGCSB) मामले की आगे जांच कर रहा है।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube

Follow for daily updates on cybercrime, corporate fraud, DFIR, hacking, investigations, and digital forensics

Stay Connected