Instagram और Facebook अकाउंट वेरीफिकेशन में ये गलतियां करेंगे तो होगा भारी नुकसान, तो जानिए क्या करें आप

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

वर्तमान समय में हर व्यक्ति Social Media पर उपलब्ध है और एक क्लिक पर सोशल मीडिया से देश दुनिया से रूबरू हो रहा है। इस कारण जल्द से जल्द हर व्यक्ति अपने Account को वेरीफाई कराने के लिए लगा रहता है लेकिन अगर आप अपना Account Verification कराने में थोड़ी सी गलती कर देंगे तो आपका Account Block हो सकता है या सस्पेंड हो जाएगा। तो जानिए Account Verification के दौरान क्या सावधानी बरतने की जरूरत है।

Account Verification के दौरान ऐसे बरतें सावधानी

किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट को Verification कराने के दौरान लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि बिना किसी परेशानी के कैसे आप Account Verification करवा सकते हैं।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

Instagramऔर Facebook अकाउंट धारक ध्यान रखें कि अपने Documents मैं अपने बारे में सभी जानकारी और स्पेलिंग की गलती के बिना पूरी कर दें। अगर आपके Date Of Birth सपोर्टेड डाक्यूमेंट्स हो तो और भी अच्छा।

Social Media Expert का कहना है कि Passport, Pan Card, Driving License  और आधार कार्ड की कॉपी अपने साथ रखें और इसमें लिखी जानकारियां साफ-साफ दिखाई देनी चाहिए। Verification के नाम पर ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं तो इस कारण अपने Account  को खुद ही वेरीफाई करें और किसी भी ऐसे शख्स को अपनी Login ID ना दें जो आप को नुकसान पहुंचा सकता है।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए अगर कोई आपसे पैसे की मांग करता है तो सतर्क हो जाएं। अपने अकाउंट में अपनी Real Pic लगाएं। DP में किसी भी सेलिब्रिटी कार्टून या कोई अन्य तस्वीर का इस्तेमाल ना करें। फेसबुक में फ्रेंड नहीं बल्कि पब्लिक सेट करना चाहिए ताकि सभी लोग आपकी पोस्ट को पढ़ सकेंगे देख सकेंगे और उनसे फायदा उठा सकेंगे। इस प्रक्रिया से आपकी Reach बढ़ेगी। अपना एड्रेस शहर का नाम बिल्कुल सही सही डालें और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अगर आपको Account Verification  कराने के नाम पर कोई Link भेज रहा हो तो उसे कतई क्लिक न करें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube