Holi पर एक्टिव हैं कई साइबर फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

The 420 Team
4 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

होली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए है। होली का जश्न मनाने के लिए हर कोई तैयारी में जुटा है। वहीं, इस समय कुछ सिरफिरे अपराधी भी फेस्टिवल के मौके पर पूरी तरह से एक्टिव हो गए है। इन साइबर अपराधियों ने रंग के माहौल को बिगाड़ने की पूरी प्लानिंग कर ली है।

वह लोगों को फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल से लेकर सभी सोशल साइट्स पर लुभावने ऑफर दिखाकर टारगेट करने में जुटे हुए है। इन दिनों कई ऐसे केस सामने आए है, जिसमें लोगों को कैश ऑफर्स दिखाकर उन्हें ठगा गया है। हालांकि, कुछ लोग जागरूकता के कारण इन साइबर फ्रॉड के झांसे में आने से बचने में सफल रहे हैं।  वहीं कुछ जाल में फंसकर अपना लाखों का नुकसान करा चुके हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में साइबर फ्रॉड से कैसे बचे इसके बारे में पूरा डिटेल में बताएंगे।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

फर्जी कस्टमर केयर से रहें सावधान

जानकारी के मुताबिक, अशोक नगर के रहने वाले अभिषेक बनर्जी होली फेस्टिवल के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे थे। उनसे इंटरनेट पर कस्टमर केयर का नंबर मांग गया और उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे अपनी सभी डिटेल्स शेयर कर दी। जिसके बाद उनके बैंक खाते से 85 हजार रुपए निकाल लिए गए।

ALSO READ: How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

होली पर एक्टिव हैं कई साइबर फ्रॉड

आज के समय में सब कुछ ऑनलाइन हो गया है, जैसे कि शॉपिंग, टिकट बुकिंग, बैंकिंग, खाना आर्डर, बैंकिंग आदि। एक तरफ सुविधाएं बढ़ गई है वहीं दूसरी तरफ साइबर फ्राड के मामले भी तेजी सेे बढ़ रहे हैं। ऐसे कई अपराधियों को इन दिनों पुलिस ने दबोचा है। इसके साथ होली को देखते हुए रांची पुलिस ने लोगों से सुरक्षित फेस्टिवल मनाने की अपील भी की है। ऐसा होने पर थाने में शिकायत करने की भी अपील की है। किसी तरह के लालच में न फसने का आग्रह भी पुलिस की तरफ से किया गया है।  

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

साइबर फ्रॉड से कैसे बचें

– फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल से लेकर सभी सोशल साइट्स पर लुभावने ऑफर वाले किसी भी अनचाहे लिंक पर क्लिक न करें।

– किसी भी फेक कॉल पर अपनी बैंक डिटेल्स शेयर न करें

– विज्ञापन पर किसी तरह की प्रतिक्रिया करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट की जांच अवश्य कर लें।

– किसी भी फेक कॉल पर पिन, पासवर्ड और बैैंक खाता की जानकारी साझा न करें।

– अपना फोन अनलॉक मोड में किसी अनजान के हाथ में न दें।

– लुभावने ऑफर्स के चक्कर में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करें।

– फोन कॉल के क्यूआर कोड को स्कैन न करें।

– अगर आपके साथ भी ठगी हुई है तो तुरंत  155260 पर कॉल करें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube