सम्मोहित कर एजेंट से लूटे 25 हजार डॉलर, छानबीन में सामने आया चौंकाने वाला सच

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

देश की राजधानी दिल्ली के दिल यानी कनॉट प्लेस से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां बुधवार को एक पांच सितारा होटल में दिनदहाड़े वारदात हो गई। दरअसल, पुलिस को पहले एक कॉल आया कि पिस्टल दिखाकर एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 25 हजार डॉलर लूट लिए गए हैं। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो कहानी कुछ और ही निकली। दरअसल एजेंट ने ये दावा किया है कि एक शख्स ने उसे सम्मोहित कर दिया था। इसके बाद उसके बैग में से डॉलर निकालकर फरार हो गया। भारतीय करेंसी के हिसाब से डॉलर की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा है। फिलहाल कनॉट प्लेस पुलिस ने एजेंट के बयान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

ALSO READ :

FutureCrime Decoded: Join Future Crime Research Foundation’s Webinar on Cyber Warfare

पुलिस सूत्र के मुताबिक पीड़ित एजेंट का नाम शिवम पांडे है। वह करोल बाग का निवासी है। वह करीब 10 साल से एक एक्सचेंज कंपनी में फील्ड बॉय की नौकरी कर रहा है। कनॉट प्लेस में भी मालिक गगनदीप के पास मनी एक्सचेंज की एक और फ्रेंचाइजी है। शिवम कल सुबह करीब 11 बजे ऑफिस के लिए घर से निकला था। इस बीच राजौरी गार्डन स्थित अपने घर पर गगनदीप ने शिवम को फोन करके बुला लिया। शिवम को करीब 25 हजार डॉलर दिए और उन्हें कनॉट प्लेस वाले ऑफिस में जाकर जमा करवाने के लिए कहा। जब शिवम डॉलर लेकर वहां से निकला तो कुछ देर बाद फिर से गगनदीप की कॉल आई।

अब उन्होंने शिवम को कनॉट प्लेस के पांच सितारा होटल भेजा और वहां जतिन बंसल के रेफरेंस से राघव से मिलने के लिए कहा। साथ ही ये भी बताया कि वह 2 हजार डॉलर देगा, उससे वो ले लेना। शिवम ने होटल पहुंचकर राघव को कॉल की। राघव ने कहा कि, मैं होटल के रूम नंबर 911 में हूं, अभी खाना खा रहा हूं, तुम ऊपर ही आ जाओ। शिवम ऊपर गया तो राघव ने उसे पीने के लिए पानी दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी राघव ने शिवम को अपनी आंखों से सम्मोहित कर दिया। इसके बाद शिवम के बैग से करीब 25 हजार डॉलर निकाले और वहां से फरार हो गया। जैसे ही शिवम को होश आया उसने देखा की उसके बैग से पैसे गायब थे। शिवम ने तुरंत अपने मालिक और दोस्त को इसकी सूचना दी। दोनों ही शिवम से मिलने होटल पहुंचे। जब होटल स्टाफ उन दोनों को शिवम से मिलने नहीं दे रहा था तो पीड़ित के दोस्त ने पिस्टल दिखाकर पुलिस को बैग लूटने की कॉल कर दी। जब छानबीन हुई तो बाद में मामला साफ हुआ।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube