.exe फाइल को ओपन ना करें, साइबर एजेंसी ने जारी की एडवाइजरी

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

अगर आपको साइबर फ्रॉड से बचना है तो आप किसी भी कीमत पर .exe फाइल को ओपन ना करें। अगर आपने गलती से भी इस फॉर्मेट के फाइल को ओपन कर दिया तो आप साइबर जालसाजी के शिकार हो सकते हैं। साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने इसके लिए एक एडवाइजरी जारी की है और चेतावनी भी दी है कि इस तरह की गलती ना करें।

साइबर दोस्त ने क्या दी है चेतावनी
साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट जारी किया है जिसमें बताया है कि आप .exe फाइल को किसी भी कीमत पर ना ओपन करें। इस पोस्ट में बताया गया है कि अगर आपको ईमेल व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से इस तरह की कोई फाइल भेजी जाती है तो आप बिल्कुल सावधान हो जाएं। दरअसल साइबर ठगी करने वाले के पास कई तकनीक हैं जिसे हर बार नए तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप नई तकनीक के बारे में जानकारी नहीं रखेंगे तो आप भी साइबर ठगों के चंगुल में फंस सकते हैं। इस कारण साइबर दोस्त ने संभावित ठगी को रोकने के लिए इसकी जानकारी दी है।

अगर किसी भी मीडिया फाइल के अंत में .exe है तो उसे डाउनलोड ना करें और ना ही क्लिक करके ओपन करें। इस फाइल को ओपन करने के बाद आपका सिस्टम हैक हो सकता है या फिर आपके सिस्टम में मैलवेयर वाले सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो सकते हैं।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube