क्रिप्टो करेंसी के नाम पर होने वाली थी करोड़ों की ठगी, पुलिस ने किया 12 लोगों को गिरफ्तार, दुबई में मुख्य आरोपी

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

लखनऊ: नोएडा सेक्टर-62 में एसटीएफ की टीम ने शाइन सिटी के तर्ज़ पर बड़ी ठगी करने की योजना बना रहे १२ लोगों को गिरफ्तार किया है| यह सभी लोग नोएडा सेक्टर-62 के पार्क एसेंट होटल में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठग करने की योजना बना रहे है| इसकी सूचना मिलती ही एसडीएम ने एक टीम का गठन किया है| जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर पंकज किया|


वहीं इस टीम ने नोएडा के सेक्टर-62 में स्थित पार्क एसेंट होटल में छापेमारी की| वहीं होटल के एक कमरे से 12 लोगों की गिरफ्तारी की है| पुलिस की जानकारी के अनुसार इस ठगी में विक्रम सिंह यादव, अशीष कुमार, मनजीत कुमार, रंजीत कुमार, शैलश कुमार, अरविंद कुमार मिश्रा, पूजा कन्नौजिया, विपिन सिंह, धीरज सिंह, सदींप,निशांत कुमार शामिल है| यह सभी लोग एक ठग करने की योजना बना रहे थे |


पुलिस अधिकार ने बताया कि इन लोगों के पास से 16 मोबाइल, 2 लेपटॉप, पेन कार्ड, 30 एटीएम कार्ड, कई आधार कार्ड बरामद किए है| इसके साथ ही आरोपियों के पास 1 लाख से ज्यादा केश बरामदा किया है| जानकारी के अनुसार ये सभी लोग’ मेसर्स शाइन सिटी में हुई ठगी से जुडे हुए है| ये सभी लोग एक नए क्रिप्टो करेंसी लॉन्च करने की योजना बना रहे थे |

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है| पूछताछ करने पर पता चला कि मुख्य आरोपी अशीष कुमार ने लंदन के कैब्रिज यूनिर्वसिटी से एमबीए किया है | जोकि अभी वह दुबई में रह रहा है |

Follow The420.in on

 Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram, YouTube & Telegram