शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत हुईं साइबर ठगी का शिकार, ऑनलाइन शॉपिंग पड़ा महंगा

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत के साथ साइबर ठगी हो गई हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी इंस्ट्राग्राम पर दी है। उन्होंने अपने नए फोन कवर का फोटो शेयर किया और बताया कि इस फोन कवर के चलते उनसे ठगी हुई है। फोन कवर की तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने बताया कि उन्होंने एक स्लिंग केस खरीदा था, ताकि वो वर्कआउट के दौरान उसमें फोन रख सकें, लेकिन वो एक वेबसाइट के झांसे में आ गईं।

मीरा ने पोस्ट में लिखा कि एक बेकार विज्ञापन के झांसे में आकर उन्होंने यह फोन कवर खरीद लिया। तस्वीर में जैसा यह कवर दिख रहा था वह हकिकत वैसा बिल्कुल नहीं है। यह बेकार से प्लास्टिक का बना हुआ है, लेकिन काम फिर भी ठीक ठाक ही कर रहा है। उन्होंने बताया कि एक स्लिंग कवर चाहिए था, ताकि वो वॉक करने बिना बैग के जा सकें। उन्हें यह सोचकर हंसी आ रही है कि कितने सालों बाद ऐसे ठगी गई हैं।

एक और तस्वीर शेयर करते हुए मीरा ने बताया कि उनका लिया हुआ प्रोडक्ट कितना खराब है। उन्होंने लिखा कि दोनों कोनों पर लगे छोटे कुशंस जैसी चीज में से एक गिर चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब वो चलेंगी तो यह हाई क्वालिटी स्टिकर्स उनके फोन को गिरने से बचाएंगे।

बता दें कि मीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने हाल ही में अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई। इस मौके पर एक भावुक तस्वीर साझा करते हुए मीरा ने इसे कैप्शन दिया था, “मैं आपको शब्दों से ज्यादा प्यार करती हूं। हैप्पी 6, माई लव माई लाइफ।” शाहिद और मीरा ने 2015 में शादी की थी और 2016 में बेटी मिशा के जन्म के बाद दोनों माता-पिता बने थे। फिर 2018 बेटे ज़ैन का जन्म हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही ‘जर्सी’ में दिखाई देंगे, जिसमें वह एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

Follow The420.in on Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram, YouTube & Telegram