OTP नहीं बताने पर साइबर जालसाज ने की तारीफ, इसके बाद भी Account कर दिया खाली। जानिए क्या हुआ

The 420 Team
4 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

अनीशा कुमारी: अक्सर लोगों को बताया जाता है कि बैंक की ट्रांजैक्शन या अन्य किसी तरह की लेनदेन में किसी से भी OTP साझा ना करें। इस बात से वाकिफ गाजियाबाद के रहने वाले देवेंद्र ने भी फोन आने पर Cyber criminals  को अपना OTP नहीं बताया। इस पर साइबर क्रिमिनल ने देवेंद्र की तारीफ की और Credit card बनवाने के लिए एक लिंक भेज कर App download करवाया।

ऐप डाउनलोड करते ही साइबर क्रिमिनल ने देवेंद्र का अकाउंट खाली कर दिया और उनके खाते से 44 हजार रुपए निकाल लिए। अब देवेंद्र ने इस मामले की शिकायत गाजियाबाद पुलिस से की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ: Nigerian gang को किराए पर अकाउंट उपलब्ध करा रहा था युवक, Cyber Fraud की रकम से मिलता था 15 फीसदी कमीशन, जब पुलिस को पता चला तो जानिए क्या हुआ उसके साथ

समझिए पूरे मामले को

गाजियाबाद के रहने वाले देवेंद्र के पास कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने खुद को एक बैंक के credit card विभाग का कर्मचारी बताया। इसके बाद एक ऑफर की जानकारी देते हुए उसने कहा कि आपके पास यस बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाने पर कई तरह के फायदे दिए जाएंगे। इस पर उन्होंने कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में पूछा तो साइबर जालसाज ने कहा कि अगर आप पहले से कोई क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपका कार्ड आसानी से बन जाएगा।

ALSO READ: Cyber Crime: 12वीं का स्टूडेंट निकला वर्चुअल करेंसी ट्रेडिंग का मास्टरमांइड, पिता संग लोगों के डकारे करोड़ों रुपये, अब पुलिस को दे रहा चकमा

इसी दौरान बातों ही बातों में देवेंद्र के पास एक ओटीपी आया और जालसाज ने ओटीपी पूछा तभी देवेंद्र ने ओटीपी देने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ओटीपी (OTP) किसी को भी देने से साइबर फ्रॉड हो सकता है। इस पर जालसाज ने उसकी तारीफ करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है।

तभी जालसाज ने दूसरे तरीके से क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए एक लिंक भेजा और ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा। इस पर देवेंद्र झांसे में आ गए और उन्होंने ऐप डाउनलोड कर दिया और ऐप डाउनलोड करने के बाद ही दो बार में खाते से 44 हजार रुपए निकल गए।

ALSO READ: Ex-CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी के साथ अजब गजब ठगी, Cyber criminals ने उनके पैन कार्ड से बना लिया फर्जी ऑनलाइन खाता और  कर ली ठगी, फिर Court के आदेश पर क्या हुआ जानिए

हमेशा रहे अलर्ट

– किसी भी शख्स से अपना OTP शेयर ना करें।

– किसी भी अज्ञात लिंक को क्लिक भूलकर भी न करें।

– किसी भी अज्ञात शख्स के कहने पर कोई App download नहीं करें। इस तरह के एप रिमोट एप होते हैं जिसके डाउनलोड करते ही आपका मोबाइल हैक हो सकता है।

– क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के लिए किसी अज्ञात की बातों में ना आएं और सीधे बैंक से संपर्क करें।


Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube