Cyber Crime: ऑनलाइन वर्क करने के नाम पर साइबर जालसाजों ने महिला से की 11 लाख की ठगी

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

साइबर जालसाजों ने Online Work के नाम पर Gurugram की एक महिला से 11 लाख रुपये की ठगी की है। ठगों ने पहले महिला को छोटा सा Investment करने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने रिटर्न भी दे दिया। लेकिन, जैसे ही बड़ी Investment की तो ठग ने पैसे उड़ा लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि उन्हें WhatsApp पर एक मैसेज आया था, जो कि Part Time Job Offer के लिए था।

ALSO READ: How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

ऐसे हुई ठगी

महिला के ने बताया कि वह Work From Home के ऑप्शन की खोज कर रही थी। तभी उन्हें WhatsApp पर एक Part Time Job ऑपर का एसएमएस आया। उस वक्त साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया और कहा कि उन्हें कुछ YouTube videos लाइक करने होंगे और कुछ YouTube channels को subscribe करना होगा।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

महिला को एक आरोपियों ने एक Telegram group का लिंक शेयर किया था। महिला के मुताबिक, इस ग्रुप में कई लोगों ने अपने काम और उसके बदले में मिले पैसे का Transaction Messages के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए थे। पहले आरोपी ने उनसे छोटी रकम का निवेश करने को कहा,  जो 5 हजार रुपये था। जिसके बदले में उन्हें बढ़ाकर 6440 रुपये मिले। इस वजह से उन्होंने कंपनी पर विश्वास कर लिया। महिला ने पुलिस से कहा, इसके बाद ठगों ने उनसे 11 लाख रुपये इन्वेस्ट करने को कहा, महिला ने विश्वास करके 11 लाख रुपये इनवेस्ट कर दिए। इसके बाद ठगों ने संपर्क तोड़ दिया, कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो सका। तब महिला ने धोखाधड़ी की  शिकायत पुलिस को दी।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

कैसे साइबर ठगी से बचें?

– अनजान सोर्स से प्राप्त नौकरी पर विश्वास ना करें।

–  Apply करने से पहले उस Company और नौकरी के बारे में ठीक तरह से जांच पड़ताल जरूर करें।

– अपने Bank Account से संबंधित जानकारी किसी से साझा न करें।

– साइबर ठगी का पता चलने पर Cyber Crime Cell Police को तुरंत सूचित कर दें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube