WCCB की एडिशनल डायरेक्टर तिलोत्तमा वर्मा को दूसरी बार मिला UNEP से अवॉर्ड, जानिए

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो WCCB (वन्यजीव अपराध नियन्त्रण ब्यूरो) की एडिशनल डायरेक्टर और आईपीएस अधिकारी तिलोत्तमा वर्मा को एशिया इन्वायरमेंटल इन्फोर्समेंट अवार्ड-2020 (Asia Environmental Enforcement Award) मिला है। ये अवॉर्ड UNEP यानी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा इनोवेशन कैटिगरी में मिला है। एडिशनल डायरेक्टर तिलोत्तमा वर्मा (Tilotama Varma) को ये अवॉर्ड दूसरी बार मिला है। इससे पहले, वर्ष 2018 में भी इन्हें अवॉर्ड मिला था। दरअसल, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने पूरे भारत में वन्य जीवों के प्रति होने वाले अपराधों का और ऐसी अपराधों में शामिल लोगों का ऑनलाइन डेटा बेस तैयार किया है जिससे क्राइम पर कंट्रोल पाने में काफी तेजी आई है। यही वजह है कि भारत में वन्य जीवों से जुड़े क्राइम और क्रिमिनल पर तेजी से काबू पाया जा रहा है।

WCCB का ऑनलाइन डेटा बेस क्यों है खास, जानें

एडिशनल डायरेक्टर तिलोत्तमा वर्मा की अगुवाई में ब्यूरो ने एक डेटा बेस तैयार किया है। जिसमें 1800 से ज्यादा शिकारियों का विस्तृत ब्योरा है। इस डेटा में वो क्रिमिनल हैं जो बाघ, गैंडे, तेंदुए और पेंग्विन से लेकर कछुओं तक को अपना निशाना बनाते हैं। इस डेटा को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और सभी टाइगर रिजर्व के अधिकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। इस तरह देश में वन्य जीवों के होने वाले शिकार पर तेजी से कंट्रोल किया गया है। दरअसल, इस डेटा बेस के कारण विभागीय अधिकारी आसानी से पता लगा लेते हैं कि किस एरिया में वन्य जीवों के प्रति अपराध की आशंका ज्यादा है। इस तरह वहां अलर्ट हो जाते हैं।