UP STF ने फर्जी टेलीग्राम आईडी से ऑनलाइन Gambling गेम तैयार कर Fraud करने वाले सरगना को किया गिरफ्तार

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

UP STF ने फर्जी कॉल सेंटर खोलकर विदेशी हैकर्स द्वारा संचालित किए जा रहे फर्जी टेलीग्राम आईडी( Fake Telegram ID) से ऑनलाइन Gambling Game तैयार कर ठगने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। STF की टीम ने लखनऊ से किसी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सरगना की पहचान प्रयागराज निवासी मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। इसके खिलाफ IT Act समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ALSO READ: Join the Movement: Future Crime Research Foundation Launches State Chapters to Build a Cyber-Safe India

विदेशी Hackers के साथ मिलकर कर रहे थे साइबर ठगी
UP STF ने फर्जी कॉल सेंटर खोलकर विदेशी हैकर्स द्वारा संचालित किए जा रहे फर्जी टेलीग्राम आईडी से ऑनलाइन गैंबलिंग गेम तैयार कर ठगी करने वाले एक सरगना को दबोच लिया है। यह जालसाज https://accsmarket.com/ के माध्यम से ठगी को अंजाम दे रहे थे। STF की टीम ने लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में दबिश देकर इस नेटवर्क का खुलासा किया। पूछताछ में पता चला यहां पर जालसाज टेलीग्राम चैनल(Telegram Channel) को ऑनलाइन खरीदने थे और टेलीग्राम व डार्क वेब (Dark Web) के जरिए इनका विदेशी हैकर्स के साथ संपर्क था। खरीदी गई टेलीग्राम आईडी से यह लोग टेलीग्राम चैनल ग्रुप बनाकर उसमें फर्जी वेबसाइट व लिंक डालते थे। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप पर ऑनलाइन खरीदारी करने और ऑनलाइन लूडो किंग App पर बेटिंग करने के लिए आमंत्रित करते थे। इसके लिए उनसे Paytm, Google Pay, Phone Pay पेमेंट के फर्जी स्नैपशॉट बनाकर फर्जी आईडी पर बने टेलीग्राम चैनलों पर भेजते थे। इससे ग्रुप में जुड़े लोग आकर्षित होकर या झांसे में आकर बेटिंग करते थे और उनसे पैसा ट्रांसफर कर लेते थे। इस तरह से इस गिरोह ने सैकड़ो लोगों के साथ ठगी की है और करोड़ की रकम कमाई है।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube