सावधान: महिला प्रोफेसर के उड़े होश, देखते ही देखते हुई 48 लाख रुपये की ठगी

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

बिहार में साइबर अपराधियों (cyber criminals) का दायरा बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पुलिस भी इसे लेकर अब सक्रिय है, राज्य में 44 साइबर थाने खोले गए हैं, जिसके बाद भी साइबर अपराधों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, बिहार में साइबर ठगी (cyber fraud) का एक नया केस सामने आया है। भागलपुर में तिलकामांझी यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर से ठगों ने  47 लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर ली है। हैरानी की बात तो ये है कि महिला प्रोफेसर 11 दिन तक ठगों के संपर्क में रहीं। शातिरों ने उनके बैंक खाते से एक बार में नहीं बल्कि कई बार में रकम साफ की।

उड़ा लिए 48 लाख रुपए…

पुलिस को महिला प्रोफेसर नीलिमा ने बताया कि बीते 10 जून को उनके मोबाइल नंबर पर कुरियर बोलकर एक कॉल आया था। कॉलर ने बताया कि उनका लैपटॉप, मोबाइल, पासपोर्ट एयरपोर्ट पर फंसा हुआ है। आपका आधार कार्ड भी है। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आया कि हम मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) से बात कर रहे हैं। आपको मुंबई के जेल में बंद अपराधी (criminals) टारगेट कर रहे है, आप पर खतरा है।

साइबर अपराधियों ने महिला प्रोफेसर पर खतरा बताकर उनको डराकर 11 जून को उनका बैंक अकाउंट डिटेल (Account details) लिया। इसके बाद महिला प्रोफेसर की दो एफडी तुड़वाई। शातिर ठगों (cyber fraud) ने पहले एफडी से 3 लाख 5 हजार फिर दूसरी से 2 लाख 5 हजार रुपये उड़ा डाले।

उस बीच  ठगों ने प्रोफेसर से किसी को कुछ बताने से भी मना कर दिया। महिला प्रोफेसर ठगों की बात को मानती चली गईं। इसके बाद आरोपियों ने उनसे एसआईपी की जानकारी ली और उससे 42 लाख 50 हजार रुपये निकलवाकर अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। इतना ही नहीं  ठगों ने महिला को पैसा रिटर्न कर दिया जाएगा ऐसा आश्वासन भी दिया।

पुलिस से की शिकायत दर्ज

पीड़िता ने बताया कि 20 जून की रात साइबर ठगों का फोन बंद हो गया। जिसके बाद उन्हें ठगी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत 1930 पर कॉल कर पूरी जानकारी पुलिस को दी। इसके साथ ही भागलपुर साइबर थाना में मामला भी दर्ज कराया।

ठगी से कैसे बचें

– रिश्तेदार या दोस्त की आवाज बदलकर पैसे भेजने के लिए फोन आए तो सबसे पहले एक बार खुद फोन करके स्पष्ट करें। फर्जी कॉल पर विश्वास न करें।
– बैंक अकाउंट की डिटेल शेयर ना करें
– किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
– अकाउंट का पासवर्ड बदलते रहें।
– साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube