सोशल मीडिया पर बढ़ रहा महिलाओं के साथ अपराध, बचाव के फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर पाकिस्तान डिफेंस नाम के एक अकाउंट ने दिल्ली की एक लड़की की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ हुई थी। कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु की एक महिला के नाम फेक फेसबुक अकाउंट बनाया था। उसे एस्कॉर्ट सर्विस देने वाली वेबसाइट पर डाल डिया गया था। महिला को फोन आने पर इसकी जानकारी मिली। उसने शिकायत दर्ज कराई।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपराध बढ़ें हैं। आज 8 मार्च 2024 को वुमेंस डे पर THE420.in महिलाओं को कुछ टिप्स बताने जा रहा है, जिससे वह सोशल मीडिया पर क्राइम से बच सकती हैं। वह सोशल साइट्स बगैर किसी चिंता के इस्तेमाल कर सकती है। इसके उन्हें कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं उनके बारे में:

  • सोशल मीडिया पर अपनी निजी फोटो डालने से बचे, ताकि उनका कोई गतल इस्तेमाल न करे।
  • फोटो डालनी भी है तो फेसबुक अकाउंट पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को पब्लिक न करें।
  • सेंटिंग्स ऐसे रखे कि आपकी फोटो अनजान लोग न देख पाएं। आपके दोस्त या अकाउंट से जुड़े लोग ही इसे देख सकें।
  • अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें। ट्विटर पर अपनी निजी तस्वीर न डालें। यह नेटवर्किंग साइट नहीं बल्कि ब्लॉगिंग साइट है।
  • ट्विटर ऐसी सेटिंग की जा सकती जिससे आपकी अनुमति बगैर कोई आपको फॉलो नहीं कर सकता। आमतौर पर लोग ऐसा नहीं करते। सेटिंग्स पर जितना ध्यान दिया जाएगा अकाउंट उतना ही सुरक्षित रहेगा।
  • निजी मोबाइल या लैपटॉप पर ही अपना सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करें। कभी आप दूसरे सिस्टम पर करते हैं तो लॉग आउट करन न भूलें। इसके बाद पासवर्ड भी बदलें।
  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें। पासवर्ड कभी भी नंबर और लेटर मिलाकर बनाएं। समय-समय पर सिस्टम अपडेट करते रहें।
  • फ्रॉड, फोटो या अकाउंट के गलत इस्तेमाल या गड़बड़ी होने से पर साइबर पुलिस से शिकायत करें। साइबर क्राइन हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube