पेंशनर्स( Pensioners ) के बैंक अकाउंट्स खतरे में! खुद को सुरक्षित रखने के लिए इस वेबिनार में जुड़ें और एक्सपर्ट्स की सुनें!

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

साइबर अपराधियों ने अब पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों को अपना नया निशाना बना लिया है। धोखेबाज आधुनिक डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल कर उनकी जीवनभर की कमाई मिनटों में उड़ा रहे हैं। QR कोड धोखाधड़ी से लेकर फर्जी कस्टमर केयर नंबर तक, ये अपराधी भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर उनकी बैंकिंग जानकारी हासिल कर रहे हैं।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि धोखेबाज वरिष्ठ नागरिकों की सीमित डिजिटल समझ का फायदा उठाकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। हाल ही में कई पेंशनभोगियों ने शिकायत की है कि वे निवेश घोटालों, फर्जी ऐप (APK) और सरकारी अधिकारियों के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाने वाले प्रमुख साइबर घोटाले:

🔹 QR कोड घोटाला: ठग पीड़ित को QR कोड स्कैन करने के लिए कहते हैं, जिसके जरिए पैसा सीधे उनके खाते में चला जाता है।
🔹 OTP धोखाधड़ी: अपराधी बैंक अधिकारी बनकर OTP मांगते हैं और खाते से पैसे उड़ा लेते हैं।
🔹 निवेश धोखाधड़ी: फर्जी निवेश योजनाओं में भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों को ठगा जाता है।
🔹 APK मैलवेयर धोखाधड़ी: फर्जी लिंक भेजकर पीड़ित के फोन में मैलवेयर इंस्टॉल करवाकर बैंकिंग डिटेल चुरा ली जाती है।
🔹 फर्जी कस्टमर केयर नंबर धोखाधड़ी: इंटरनेट पर फर्जी हेल्पलाइन नंबर डालकर लोगों को ठगा जाता है।
🔹 OLX बिक्री-खरीद घोटाला: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नकली खरीदार/विक्रेता बनकर ठगी की जाती है।
🔹 कोषागार अधिकारी बनकर ठगी: फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर पेंशन सत्यापन और बकाया राशि भुगतान के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं।

वेबिनार में जुड़ें और जानें कैसे रहें सुरक्षित!

वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाकर बढ़ते साइबर धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और कानून प्रवर्तन अधिकारी जागरूकता वेबिनार के लिए एकजुट हो रहे हैं, जिसका आयोजन FCRF और Paytm द्वारा किया जा रहा है। इस वेबिनार में प्रतिभागियों को धोखाधड़ी की पहचान करने, अपने बैंक खातों को सुरक्षित रखने और साइबर धोखाधड़ी की सही तरीके से रिपोर्ट करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे।

पेंशनर्स के बैंक अकाउंट्स पर साइबर अपराधियों का हमला! हजारों सीनियर सिटीजन अपनी जिंदगी भर की कमाई साइबर ठगी में गंवा चुके हैं। खुद को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए इस वेबिनार में जुड़ें और एक्सपर्ट्स से जरूरी टिप्स सीखें।

📅 तारीख: 24 February 2025
⏰ समय: 7.00PM to 9.ooPM
🔗 रजिस्ट्रेशन लिंक: रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें

डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। साइबर अपराधियों के जाल में न फंसें—सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है!

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube