दिल्ली एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों में धमकी भरा ईमेल आया, मचा हड़कंप

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 100 से अधिक स्कूलों को बुधवार को धमकी भरे ईमेल मिले। इन ईमेल में स्कूलों में बम रखे होने की सूचना थी। स्कूलों में बम की सूचना से हड़कंप मच गया और अभिभावक स्कूल पहुंचे। स्कूलों में अफरा तफरी की स्थिति हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम बम दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और जांच की लेकिन बम रखे होने की सूचना गलत निकली।

ईमेल के बाद स्कूलों में कर दी गई छुट्टी
धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई, छात्रों को आनन-फानन घर भेज दिया गया। उधर, स्कूल पहुंचे अभिभावक भी बहुत परेशान दिखे। हालांकि पुलिस ने अभिभावकों से कहा है कि वो बिल्कुल न घबराएं। इस सूचना के बाद स्कूलों में स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम पहुंची और वहां सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्कूलों के अंदर क्लास रूम से लेकर सभी स्थानों पर सदन चेकिंग की गई लेकिन बम रखे होने की सूचना गलत निकली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यह महल अखबार थी और इस पर किसी तरह के ध्यान देने की जरूरत नहीं है। स्कूलों में बम की खबर मिलने की सूचना पर गृह मंत्रालय की भी नजर बनाए है। साइबर टीम ने ई-मेल की आईपी एड्रेस का पता लगा लिया है। प्राथमिक जांच के मुताबिक, धमकी का मेल रूस से आया है।

ऐसा है धमकी भरा ईमेल
धमकीभरे ई-मेल में लिखा
“हमारे हाथों में जो लोहा है वह हमारे दिलों को गले लगाता है। इंशाअल्लाह, हम इन्हें हवा में उड़ा कर तुम्हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। तुम्हारे घिनौने शरीरों को चीर देंगे। हम तुम्हारी गर्दन और चेहरे को फाड़ देंगे। अल्लाह की मर्जी हुई तो हम तुम्हें आग की लपटों में डाल देंगे। जिससे तुम्हारा दम घुट जाएगा। काफिरों के लिए जहन्नुम में अलग आग है। काफिरों, इंशाअल्लाह, तुम इसी आग में हमेशा के लिए जल जाओगे। आगे लिखा कि आपके द्वारा पैदा की गई बुराई से धुआं आसमान में उतरेगा। आपके पास बहुत सारा खाली लोहा है, किसी भी मात्रा में किसी भी शून्य में कोई शक्ति नहीं है, यह सब दूर जा रहा है। क्या तुमने सच में सोचा था कि बचपन से तुमने जो भी बुराइयां की हैं, उसका कोई जवाब नहीं होगा, हमारे दिलों में जिहाद की आग जला दी गई है। हम वह आग बन गए हैं, इंशाअल्लाह जो सिर्फ बदले की वकालत करता है।”
आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube