मंत्री बनते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक, टाइमलाइन पर चला कांग्रेस की तारीफ वाला वीडियो

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। हैकरों ने अकाउंट हैक कर उससे एक पुराना वीडियो पोस्ट किया। इमें सिंधिया कांग्रेस की तारीफ कर रहे थे। घटना करीब रात एक बजे की है। पोस्ट वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पहले ग्वालियर पुलिस जानकारी नहीं हाेने की बात कह रही थी, लेकिन गुरुवार की दाेपहर काे ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किय। अब आइडी हैक करने वाले की तलाश हो रही है।

हालांकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम ने समय रहते अकाउंट को रिकवर कर लिया। मीडिया से बातचीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी लोगों ने इस बात की पुष्टि की कि उनका फेसबुक अकाउंड रात में हैक हो गया था। सिंधिया के अकाउंट को हैक कर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में वह कांग्रेस की तारीफ कर रहे थे।

सिंधिया के लोगों को जब इसकी जानकारी लगी तो वीडियो को रात में ही हटा दिया गया। वहीं, यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का अकाउंट किसने हैक किया है। एक्सपर्ट की टीम यह पता लगाने में जुटी है।

सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे के अनुसार फेसबुक अकाउंट के साथ-साथ सभी डेटा रिकवर भी कर लिया गया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पप्पू यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की फेसबुक आइडी हैक करने को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। अब आइडी काे हैक करके पुराने वीडियाे एवं फाेटाे डालने वाले काे तलाश किया जा रहा है।

नागरिक उड्डयन मंत्री बने
ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बने हैं। उनके पिता भी यूपीए सरकार में इस विभाग को संभाल चुके हैं। वहीं, मंत्री बनने के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह है। दिल्ली में सुबह से ही महाराज के आवास के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। भोपाल और ग्वालियर में समर्थकों ने जश्न भी मनाया है।