साइबर क्राइम पर अब लगेगी लगाम! दुनिया के 30 देशों ने मिलाया था हाथ, भारत भी शामिल

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

नई दिल्ली: भारत के साथ विदेश में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है। विदेश में साइबर अपराधियों ने जबरदस्त कहर मचाया है। साइबर क्राइम को रोकने लिए दुनिया के कई देशों ने हाथ मिलाया है। जिसके तहत अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में 30 देशों के प्रतिनिधित्व ने हिस्सा लिया है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। वहीं इस बैठक में चीन और रूस ने हिस्सा नहीं लिया है।


इस बैठक में सभी देशों के प्रतिनिधित्व ने साइबर क्राइम को रोकने अपनी अपनी राय रखी है। इस बैठक में दुनिया के देशों ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने, प्राथमिकताएं तय किए जाने और खतरों को कम करने के लिए निर्णय लिए जाने की आवश्यकता जताई। इस बैठक के बाद सभी देश ने मिल कर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि साइबर क्राइम जैसा अपराध सभी देशों की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है।

सुयक्त बयान में कहा गया कि इसमें आंकड़ों की चोरी कर उनका किसी भी हद तक जाकर दुरुपयोग किया जा सकता है। देशों ने आपसी समन्वय से इस तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए अधिकतम प्रयास किए जाने की आवश्यकता जताई। उन देशों के खिलाफ कार्रवाई पर बल दिया जिन्हें साइबर अपराध करने वालों की सुरक्षित शरणगाह माना जाता है।

इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान ने कहा कि कोई भी देश साइबर क्राइम को अकेले नहीं रोक सकता। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर सभी देशों के साथ इसके खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ बाइडन प्रशासन ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए भविष्य में गठजोड़ बनाए जाने के संकेत दिए।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube