Mumbai: डॉक्टर ने मंगाए दुनिया के सबसे महंगे समोसे, 25 प्लेट समोसे की कीमत Rs 1.40 लाख

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक डॉक्टर को ऐसे ठगा की कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बारिश के मौसम में डॉक्टर ने 25 प्लेट समोसे ऑनलाइन ऑर्डर किए थे। जिनके बदले डॉक्टर के बैंक अकाउंट से पूरे 1.40 लाख रुपये कट गए।

ये है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस में KEM Hospital के एक 27 साल के डॉक्टर ने एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक उसने 8 जुलाई को सुबह 8.30 बजे के आसपास नाश्ते के लिए समोसे ऑर्डर किए थे। वे उसी दिन अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने वाले थे। इसी लिए उन्होंने समोसे ऑनलाइन ऑर्डर किए थे।

ALSO READ: बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर IT Head से 88 Lakh रुपये ठगे, नोएडा पुलिस ने नाइजीरियन को किया गिरफ्तार, हुए चौकाने वाले खुलासे

डॉक्टर के अनुसार, उन्होंने गुरुकृपा रेस्टोरेंट में 25 प्लेट समोसे का ऑर्डर दिया था। इसके बदले उन्हें 1500 रुपए का पेमेंट करने को कहा गया था। जो उन्होंने दे दिए। उसके कुछ देर बाद ही उन्हें कॉल आया कि उनके पास पेमेंट नहीं पहुंची है। इसलिए उन्हें पेमेंट के लिए दूसरा नंबर दिया गया, ताकि वो उस पर पैसे भेज सकें।

अनजान लिंक पर ना करें क्लिक

ठगों ने डॉक्टर को पेमेंट करने के लिए एक लिंक भी भेजा। जैसे ही डॉक्टर ने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके अकाउंट से 28000 रुपए कटने का मैसेज आया। जैसे ही डॉक्टर को  ठगी का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत अपना अकाउंट बैंक में कॉल करके ब्लॉक करवाया। लेकिन तब तक उनके अकाउंट से 1.40 लाख रुपए निकाल लिए गए थे।

ALSO READ: देखिये कैसे यह लड़की कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर कर रही है धोखाधड़ी, कॉल और व्हाट्सएप पर दिया जा रहा पैसे जीतने का लालच, रहें सावधान

यहां करें साइबर क्राइम की शिकायत

गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की तरफ से साइबर क्राइम से निपटने के लिए एक चार अंक का नंबर जारी किया गया है। जो कि 1930 है। अगर आप या आपका कोई जानने वाला ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) का शिकार हो जाता है तो इस नंबर पर संपर्क कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

 

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube