बैंक फ्रॉड केस में भाजपा नेता मोहित कंबोज के आवास पर CBI का छापा (Bank Fraud)

The420 Web Desk
2 Min Read

मुंबई। बैंक आफ इंडिया की शिकायत पर सीबीआई ने मुंबई के रहने वाले भाजपा नेता मोहित कंबोज के घर छापा मारा। सीबीआई का यह छापा पांच ठिकानों पर मारा गया है। बैंक ने जिनके खिलाफ शिकायत की थी, उनमें एवियन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है, जिसे अब मेसर्स बाग्ला ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 57 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी (Bank Fraud) के मामले में मुंबई के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने जिन ठिकानों पर छापा मारा है, उनमें से एक भारतीय जनता पार्टी के महासचिव मोहित कंबोज का आवास भी है।
सीबीआई ने कहा, “अभियुक्तों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में तलाशी ली गई है। जिसमें एक प्राइवेट कंपनी भी शामिल है। छापेमारी में संपत्ति, लोन, विभिन्न बैंक खाते और लॉकर की चाबियों समेत संदिग्ध दस्तावेजों की बरामदगी हुई है। सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। बैंक ने जिनके खिलाफ शिकायत की थी, उनमें एवियन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है, जिसे अब मेसर्स बाग्ला ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता है।
इस शिकायत में कंपनी के प्रबंध निदेशक भाजपा नेता मोहित कंबोज, केबीजे होटल्स गोवा प्राइवेट लिमिटेड, जितेंद्र गुलशन कपूर, सिद्धांत बागला, इरतेश मिश्रा सहित अन्य का नाम शामिल है। इन सभी पर बैंक ऑफ इंडिया को 57.26 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।

 

 

 

 

 

Follow for daily updates on cybercrime, corporate fraud, DFIR, hacking, investigations, and digital forensics

Stay Connected

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *