सावधान: बाजार में आ चुकी है हूबहू हस्ताक्षर करने वाली Cloning Machine, जानें कैसे करती है काम

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

नई दिल्ली: देश भर में साइबर क्राइम के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे है। अपराधी रोज किसी न किसी तरह से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियों काफी वायरल हो रहा है। यह मशीन किसी भी आदमी के हूबहू हस्ताक्षर कर सकती है। यह मशीन बाजार में आ चुकी है.
इस मशीन के आने बाद साइबर क्राइम के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आम जनता को अभी सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही लोगों को अपनी चैकबुक और जरूरी कागजात संभाल कर रखना पड़ेगा। इस वीडियो के वायरल होने पर अब बैंक भी अलर्ट हो गया है। वह अपने ग्राहकों इस बारे में जानकारी साझा कर रहे है। वीडियों को वायरल होने पर पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है।

इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि पहले ये मशीन किसी भी हस्ताक्षर को देखती है, फिर उसे हुबहू नक़ल करती है। अपराधी लोगों के खाते से पैसे निकालाने के लिए इस मशीन का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही अपराधी इस मशीन का इस्तेमाल कई सगींन अपराध में भी कर सकते है।

देखे कैसे सिग्नेचर क्लोन करता है ये मशीन


फिलहाल इस वीडियो के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कहा से आई है। लेकिन बैंक अपने ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए अभी से अलर्ट हो गया है। उपभोक्ता को भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

NOTE: हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते। खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर मिली जानकारी पर आधारित है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube