ChatGPT Breach Raises Alarming Questions Over AI Data Safety and Accountability

लोगों को चूना लगाने में किया जा रहा ChatGPT का इस्तेमाल, साइबर ठग इसकी मदद से हैक कर रहे Facebook अकाउंट

Swati Mishra
4 Min Read

किसी भी चीज की शुरुआत सही काम से होती है, लेकिन साइबर ठग उसी में अपनी एक राह बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाना शुरू कर देते हैं। जब तक लोगों के बीच उस ठगी के तरीकों का पता लगता है, तब तक ठग अपना तरीका बदल लेते हैं। इसी तरह एआई टूल चैटजीपीटी ने पूरी दिन दुनिया को अपना दिवाना बना दिया है। धीरे धीरे यह गूगल की जगह लेने लगा है। वहीं अब ठगों ने इसका गलत इस्तेमाल लोगों को चूना लगाने में शुरू कर दिया है।

साइबर सिक्योरिटी फर्म CloudSEK की एक रिपोर्ट के अनुसार, चैटजीपीटी का यूज साइबर ठग लोगों को चूना लगाने में करने लगे हैं। ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैलवेयर फैला रहे हैं। ठग फेसबुक अकाउंट को हैक कर लेते हैं।

ALSO READ:  ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR  

फेसबुक पेजों पर एड के साथ भेजे जा रहे मैलवेयर

साइबर ठग फेसबुक पेजों पर भारत से जुड़े कंटेंट के साथ एड पोस्ट कर रहे हैं। इन एडवरटाइज में मैलवेयर शामिल होता है। इन पर क्लिक करते ही यह मैलवेयर फोन और लैपटाॅप में घुसकर डाटा से लेकर अकाउंट की डिटेल्स चोरी कर लेती हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म ने ऐसे पांच फेसबुक पेजों की पहचान की हैं, जिन पर विज्ञापनों के साथ मैलवेयर डालकर लोगों से ठगी की जा रही है। इतना ही नहीं इस पूरे खेल में करीब 25 से भी ज्यादा वेबसाइट शामिल हैं, यह चैटजीपीटी की मदद से फोन में मैलवेयर को अपलोड कर देता हैं। 

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

वेबसाइट पर पब्लिश किया गया कंटेंट

नई टेक्नालोजी चैटजीपीटी की मदद से करीब 25 वेबसाइट पर कंटेंट पब्लिश किए गए हैं। इन्हीं के बीच एडवरटाइज के बीच मैलवेयर डालकर लोगों से ऐप और सॉफ्टवेयर के नाम पर डाउनलोड कराया जा रहा है। लोगों के इन्हें डाउनलोड करते हैं यह ऐप्स मोबाइल का डाटा चोरी करना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं यह आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड की पूरी जानकारी को चोरी का उसके क्लोन तैयार कर लेते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए कि किसी भी साइट के लिंक पर क्लिक न करें।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

इन बातों का रखें विशेष ध्यान 

– किसी भी डायरेक्ट लिंक से ऐप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड न करें।

– किसी भी ऐप को उसके काम पर की चीजों एक्सेस दें।

– मोबाइल पर आने वाले किसी भी लिंक पर एक दम क्लिक करने से बचें।

– त्योहारों के दौरान लिंक वाले विश और गिफ्ट मैसेज को इग्नोर करें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Follow for daily updates on cybercrime, corporate fraud, DFIR, hacking, investigations, and digital forensics

Stay Connected