सावधान! गणतंत्र दिवस के नाम पर फेसबुक मैसेंजर पर हो रही साइबर ठगी, लुभावने ऑफर का लिंक भेजकर लोगों को लगाया जा रहा चूना

सावधान! गणतंत्र दिवस के नाम पर फेसबुक मैसेंजर पर हो रही साइबर ठगी, लुभावने ऑफर का लिंक भेजकर लोगों को लगाया जा रहा चूना

Sharad Natani
3 Min Read

साइबर ठग नए साल के बाद अब गणतंत्र दिवस (Republic day) के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ये ठगी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के मैसेजिंग सर्विस मैसेंजर (Facebook Messenger)पर गणतंत्र दिवस का थंबनिल लगाकर लिंक भेजकर हो रही है। लिंक पर क्लिक करते ही आपकी निजी जानकारी जालसाजों के हाथ लग जा रही है।

लुभावने ऑफर का लालच देकर लिंक क्लिक करने की अपील की जाती है। यदि आपके पास भी ऐसा कोई लिंक आए तो भूलकर भी उसपर क्लिक न करें। ऐसा करने पर आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। जानकारी के अनुसार रोजाना सैंकड़ों लोग इस ठगी के शिकार हो रहे हैं।

गणतंत्र दिवस में अब दो हफ्ते से भी कम समय है। इस दौरान कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट ऑफर देती है। बस इसी बात का फायदा जालसाज उठा रहे हैं। अब उनको ऑफर के नाम पर ठगने का एक नया हथियार हाथ लग गया है। लिंक में आजादी के वीरों के फोटो लगाकर लिंक मैसेंजर पर भेज रहे हैं। इसके लिए गृह मंत्रालय भी अलर्ट जारी कर चुका है।

लोगों की अकाउंट पर डाका डालने का ठगों ने आधुनिक तरीका अपनाया है। बता दें कि यदि आपके पास भी व्हाट्सप या मैसेजर पर Rediroff.com या अन्य लुभावने ऑफर देकर लिंक को क्लिक करने अपील की जाती है, तो उसे कृपया उसपर ध्यान न दें। इससे साइबर ठग आपकी निजी जानकारी हांसिल कर लेते हैं।

क्या है फेसबुक स्कैम?
यह स्कैम कब शुरू हुआ? इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सीएनबीसी ने इस संबंध में एक रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार इसने बड़ी संख्या में फेसबुक यूजर्स प्रभावित हुए हैं। स्कैम की बात करें तो इसमें यूजर्स को महंगे गिफ्ट का लालच दिया जाता है ,जिससे वे झांसे में आ जाते हैं। यही नहीं नामी कंपनी जैसे जीओ आदि का फ्री में रिचार्ज का ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक लालच में आकर लिंक को क्लिक कर देते हैं। लिंक क्लिक होते ही हैकर के पास आपके खाते सारी जानकारी पहुंच जाती है। बस फिर जालसाज जिस खाते में ज्यादा पैसे होते हैं उसे पहले खाली करते हैं।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Stay Connected