SEBI की 11 ऑफिशियल Email ID Hack, Data किया चोरी, FIR दर्ज

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

आज के जमाने में हर दिन अलग-अलग Cyber Crime हो रहे हैं और लोगों को ठगने के लिए Cyber Criminal लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब धीरे-धीरे देश के बड़े सरकारी कार्यालयों की ईमेल हैक करने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।

अब SEBI (Securities and exchange Board Of India) के 11 Official Email ID को साइबर हैकर ने हैक कर लिया है और कई लोगों को ईमेल भेजा गया और Data भी चोरी कर लिया गया है। इस मामले में सेबी के अधिकारियों ने Mumbai के बीकेसी पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज कराई है। इस मामले में SEBI के अधिकारियों ने एफ आई आर कराने के बाद CERT in को सूचित कर दिया है और अपने सिस्टम को बेहतर और मजबूत करने का काम भी आरंभ कर दिया गया है।

क्या है SEBI
सेबी यानी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया। इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड भी कहा जाता है। इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 को हुई थी। SEBI का सबसे मुख्य कार्य प्रतिभूति ( Securities) में Invest करने वाले निवेशकों के हित का संरक्षण करना है. SEBI का मुख्यालय मुंबई में है और नई दिल्ली, कोलकाता चेन्नई और अहमदाबाद में क्षेत्रीय कार्यालय है.

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube