इंटरनेट मीडिया पर दुष्प्रचार और गलत जानकारियों की भरमार, गूगल ने अक्टूबर में ही हटाए चार लाख से ज्यादा पोस्ट

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

भारत में इंटरनेट मीडिया के उपभोक्ताओं की संख्या करोड़ों में है तो उनके द्वारा पोस्ट किए जाने वाली सामग्री को लेकर भी शिकायतों की भी बड़ी संख्या है। गूगल (Google) को भारत से संबंधित उपभोक्ताओं की 24 हजार 569 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके आधार पर 48 हजार 594 ऑनलाइन कंटेंट को हटाया गया। गूगल ने यह जानकारी अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में दी है। अक्टूबर में गूगल ने अपने आटोमेटेड डिटेक्शन सिस्टम से सर्च कर तीन लाख 84 हजार 509 कंटेंट को हटाया गया था।

वाट्सएप ने 20 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंटों पर रोक लगाई
हटाई गई ज्यादातर सामग्री घृणास्पद दुष्प्रचार, नियमों के उल्लंघन और भेदभाव से संबंधित थीं। इसी तरह के मामलों में वाट्सएप ने 20 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंटों पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई केवल अक्टूबर महीने में की गई है। इससे पहले सितंबर में गूगल को 29 हजार 842 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उनके आधार पर 76 हजार 967 सामग्री को हटाया गया। जबकि आटोमेटेड डिटेक्शन से चार लाख 50 हजार 246 सामग्रियों को हटाया गया। अमेरिका की तकनीक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने यह जानकारी भारत के नए आइटी कानून के प्रावधानों के अनुसार दी है।

48 हजार शिकायतें कॉपीराइट के उल्लंघन की
यह कानून मई 2020 से लागू हुआ है। गूगल को व्यक्तिगत आधार पर जो शिकायतें प्राप्त हुईं, वे देश के हर क्षेत्र से मिलीं। इन्हें गूगल की शिकायत करने की निर्धारित व्यवस्था में जाकर किया गया। इनमें कुछ शिकायतें बौद्धिक संपदा अधिकार के उल्लंघन की थीं और कुछ शिकायतें स्थानीय नियम-कानूनों के उल्लंघन की। जबकि 48 हजार 078 शिकायतें कॉपीराइट के उल्लंघन की थी। शिकायतों की बड़ी संख्या दुष्प्रचार और झूठा आरोप लगाने की थीं।

फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटी 2.18 करोड़ पोस्ट
कुछ हफ्ते पहले बनी कंपनी मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम एप से अक्टूबर में 2.18 करोड़ कंटेंट हटाए हैं। यह कार्रवाई उसने प्राप्त शिकायतों और अपने आटोमेटेड सिस्टम के जरिये की है। फेसबुक 13 बिंदुओं वाली अपनी नियमावली के अनुसार भारत और अन्य देशों के उपभोक्ताओं द्वारा पोस्ट किए जाने वाले कंटेंट पर नजर रखता है। भारत के नए आइटी कानून के अनुसार उसे इस तरह की सामग्री के खिलाफ की गई कार्रवाई को सार्वजनिक भी करना है। इसी के चलते मेटा ने एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राप्त शिकायतों और आटोमेटेड सिस्टम से पकड़ी गई दोषयुक्त सामग्री को हटाने की कार्रवाई के बारे में बताया है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube