ATM में मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदल खाते से रकम निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

अनीशा कुमारी, नोएडा:  एटीएम (ATM) बूथ के अंदर मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपी सातवीं व आठवीं पास हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 30 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

कोतवाली सेक्टर-63 के एसएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने बुधवार रात को एफएनजी रोड से गाजियाबाद के लोनी निवासी मुन्ना देशवाल और लोनी के गिरी मार्केट निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने 30 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

ATM में मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदल खाते से रकम निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
ATM में मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदल खाते से रकम निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग एटीएम बूथ में जाकर कम पढ़े लिखे लोगों को शिकार बनाते थे। दोनों आरोपी शहर में सघन आबादी वाले एटीएम बूथ के पास खड़े हो जाते थे। जब कोई ग्राहक अपने डेबिट कार्ड से एटीएम से पैसे निकालने आता था तो आरोपी पहले से ही एटीएम के कई बटन दबा देते थे। इससे एटीएम कुछ देर के लिए काम करना बंद कर देती थी। ऐसे में ग्राहक भी पैसा नहीं निकाल पाता था। फिर आरोपी उसकी मदद के बहाने उससे उसका डेबिट कार्ड ले लेते थे और मिलता जुलता डेबिट कार्ड उन्हें थमा देते थे।  इस दौरान ये आरोपी पासवर्ड मदद करने के नाम पर देख लेते थे।

कुछ देर के बाद आरोपी दूसरे एटीएम जाकर जल्दी से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने पचास से अधिक डेबिट कार्ड बदलने की बात स्वीकारी है।

डेबिट कार्ड धारक ध्यान दें

–  डेबिट कार्ड चोरी होने व कहीं गिर जाने पर संबंधित बैंक कों तुरंत सूचना दे और उसको ब्लॉक कराएं।

–  एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते वक्त केबिन में केवल एक ही व्यक्ति मौजूद रहें।

–  यदि किसी व्यक्ति को डेबिट कार्ड के इस्तेमाल में कोई समस्या आ रही है तो कस्टमर केयर या संबंधित बैंक से संपर्क करें। किसी अनजान शख्स की मदद नहीं लें।

– डेबिट कार्ड काम नहीं करने पर अलग -अलग मशीनों पर नहीं आजमाए।

– जिस एटीएम बूथ पर गार्ड नहीं है। वहां डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते समय विशेष ध्यान रखें।

– अपरिचित या अनजान व्यक्तियों को डेबिट कार्ड कदापि ना दें

– बच्चों व अवयस्कों को एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने ना भेजें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube