अब YouTube पर वीडियो देखना पड़ सकता है भारी,सेकंड में हो सकता है बैंक अकाउंट खाली

The 420 Team
4 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

Social Media के दौर में लोगों के साथ अपनी बात-अपनी सोच साझा करना काफी आसान हो गया है। इसके लिए कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें सबसे ज्यादा वीडियो स्ट्रीमिंग YouTube का प्रयोग किया जाता है। इस पर रोजाना कई लाखों वीडियोज अपलोड किये जाते हैं। जिन्हें करोड़ों यूजर्स देखते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं है कि कुछ यूट्यूब वीडियोज में Malware से जुड़े लिंक्स भी हो सकते हैं, जिसकी वजह से ना सिर्फ आपकी सेंसिटिव जानकारी चोरी हो सकती है बल्कि आपका बैंक बैलेंस भी उड़ सकता है। साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स और रिसर्चर्स की ओर से ऐसे मालवेयर्स की चेतावनी भी दी गई है।

ALSO READ: देश में Cyber Crime रोकने के लिए क्या है गृह मंत्रालय का पूरा Plan, इस खबर में जानिए

Cyber Security Company CloudSEK के रिसर्चर्स के मुताबिक, यूट्यूब वीडियोज के जरिए होने वाले हमले में पिछले कुछ समय में 200 से 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिस प्लेटफॉर्म को ढाई अरब से भी ज्यादा Users इस्तेमाल करते हैं वहां लोग को आसानी से ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। YouTube Videos की मदद से ठगों को बैंकिंग मालवेयर को डिवाइसेज तक पहुंचना काफी आसान हो जाता है, इससे वे Bank Account, CVV और Pin जैसी जानकारी चोरी कर सकते हैं।

जानें क्या है मालवेयर की खासीयत

Infostealers नाम से जाने-जाने वाले मालवेयर को खासतौर पर यूजर्स के Target System से जानकारी और डाटा चोरी करने के लिए बनाया गया है। एक वेबसाइट्स और यूट्यूब ट्यूटोरियल वीडियोज के जरिए ये मालीशियस डाउनलोड्स दूर-दूर तक फैलते हैं। एक बार डाटा मिल जाने के बाद वे इसे अटेकर के कमांड एंड कंट्रोल सर्वर पर ट्रांसफर कर देते हैं। बाद में इस डाटा का प्रयोग Hacking और अकाउंट से पैसे उड़ाने के लिए किया जाता है।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

बता दें कि AI जेनरेटेड वीडियोज का इस्तेमाल करते हैं। अटैकर्स फर्म से जुड़े रिसर्चर्स CloudSEK के अनुसार अब अटैकर्स इंटरनेट यूजर्स को AI जेनरेटेड वीडियोज की मदद से अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे अटैकर्स के लिए यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां से वे अपने वीडियोज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आसानी से और कम समय में पहुंचा सकते हैं।

CloudSEK रिसर्च में यह साफ तौर पर बताया गया है कि हर घंटे यूट्यूब पर करीब पांच से 10 Crack Software Download Videos अपलोड किए जाते हैं, जिनके जरिए यूजर्स को मालवेयर डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसे में यूट्यूब एल्गोरिदम के लिए ऐसे वीडियोज की पहचान करने के बाद उन्हें Block करना आसान नहीं है।

साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान

* किसी भी यूट्यूब वीडियो के Discription या Comments में दिए गए लिंक पर क्लिक ना करें।

* यूट्यूब वीडियोज के जरिए कोई Software या App Download ना करें।

* ज्यादातर वीडियोज में Premiere Pro, Adobe Photoshop, Autodesk 3ds Max और AutoCAD जैसे सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।

* हमेशा लाइसेंस्ड सॉफ्टवेयर का ही प्रयोग करें या फिर उनका ऑनलाइन इस्तेमाल करें ।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube