फ्रिज Exchange कराने के नाम पर हो गया Cyber Fraud, जानिए कहां और कैसे हुआ

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

Cyber Criminals ने एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का Regional Manager बनकर एक शख्स के साथ साइबर Fraud को अंजाम दिया। नोएडा के रहने वाले एक युवक ने फ्रिज खराब होने को लेकर Company को टैग कर Tweet किया था। इसके बाद साइबर क्रिमिनल ने Company Officer बनकर 16 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में Noida Commissionerate Police ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Twitter Handle देखकर साइबर क्रिमिनल ने की ठगी

सर्दी के मौसम अपने आखिरी पड़ाव पर है और धीरे-धीरे दिन गर्म होने लगा है। इस कारण फ्रिज आदि की Demand बढ़ने लगी है। नोएडा के सेक्टर 134 स्थित एक Society में रहने वाले उमंग का फ्रिज कुछ दिन पहले खराब हो गया था तो उन्होंने ठीक कराने या बदलने को लेकर Online  शिकायत की थी।

ALSO READ:  How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

उन्होंने Twitter पर जाकर शिकायत को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी को टैग कर Tweet भी किया था। इसके बाद एक युवक का फोन उमेश के पास आया और उसने कहा कि Twitter Handle पर आप ने शिकायत की है। उमेश ने हां में जवाब दिया तो कॉलर ने कहा कि वह इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के Regional Manager हैं। उमेश ने फ्रिज की दिक्कत बताई तो कॉल करने वाले ने फ्रिज Exchange करने का झांसा दिया।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

इसके बाद कथित रीजनल मैनेजर ने उमेश के पास एक Link भेजा और कहा कि इसे Click करने के बाद आपको एक Invoice मिलेगा जिसके आधार पर आप फ्रिज एक्सचेंज करा सकते हैं। आरोपी ने उमेश के पास मोबाइल पर एक Link भेजा और लिंक पर जैसे ही उन्होंने क्लिक किया तो उनके खाते से 16 हजार रुपए निकल गए। कुछ देर तक उनका Mobile काम नहीं किया और जब मोबाइल ठीक हुआ तब उनके पास पैसे कटने का SMS आया तब उन्हें साइबर फ्रॉड की जानकारी मिली।

ALSO READ: Cyber Bank Fraud होने पर बस ये 3 टिप्स आजमाएं, 100% तक रिफंड हो जाएंगे पैसे, लेकिन इन गलतियों पर नहींं मिलेगा कोई रिफंड, जानें क्या है पूरा कानून

नोएडा के एडिशनल DCP आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस ने IT Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से पीड़ित को कॉल आई थी उस नंबर की जांच की जा रही है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube