जानिए Google पर 1366 करोड़ का जुर्माना क्यों लगा?

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

दुनिया भर में इंटरनेट पर आधारित सेवाएं देने वाले  Google को रूस में गहरा झटका लगा है। मास्को की एक अदालत ने रूसी यूजर्स( Russian Users) के डाटा (Data) को रूस के अंदर सर्वर पर संग्रह करने में बार-बार फेल होने पर करीब 1366 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को रूस की अदालत (Court ) की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है।

आखिर क्यों लगाया गया Google पर जुर्माना

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच फरवरी 2022 में मास्को (Moscow) से यूक्रेन (Ukraine ) में सशस्त्र बलों के भेजने के बाद से गूगल और रूस के बीच सेंसरशिप और डाटा को लेकर गूगल व रूस के बीच तनातनी शुरू हो गई थी।

ALSO READ: E-Challan Scam: फर्जी ई-चालान के नाम पर लोगों को लूट रहे ठग, जानें क्या है इससे बचने का तरीका

Google की रूसी सहायक कंपनी पर मास्को द्वारा अवैध मानी जाने वाली सामग्री को हटाने में विफल बताया गया था। वही YouTube पर कुछ रूसी मीडिया तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए रूस में दबाव बनाया गया था। इसी दौरान गूगल की रूसी इकाई ने दिवालियापन के लिए Court में याचिका दायर की थी तब कंपनी का बैंक खाता जब्त कर लिया गया था। बाद में Twitter और Facebook सहित अन्य प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि Google की सेवाओं को अवरुद्ध नहीं किया गया था और इसके Search engine और YouTube प्लेटफार्म काम कर रहा था।

अब Moscow की अदालत ने गूगल पर 1366 करोड़ का जुर्माना लगा दिया है। हालांकि अभी तक Google की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं जारी की गई है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube