वर्क फ्रॉम होम के लिए फॉन आए तो हो जाएं अलर्ट, उत्तराखंड STF ने 855 लोगों से 21 करोड़ ठगने वाले को दबोचा

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

Dehradun: STF की टीम ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर देशभर में 21 करोड़ रुपये की  धोखाधड़ी करने वाले गैंग को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 37 मुकदमे और 855 शिकायत दर्ज है। आरोपी का संपर्क चीन के साथ था। यह गैंग घर बैठे काम का लोगों को झांसा देकर ठगी करता है।

ALSO READ: E-Challan Scam: फर्जी ई-चालान के नाम पर लोगों को लूट रहे ठग, जानें क्या है इससे बचने का तरीका

ठगी का तरीका

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया है। उन्हें एक एसएमएस भी मिला था कि घर बैठे होटल मैरियट बॉनवॉय के लिए रेटिंग कर कमाई करैं। वहीं, पीड़ित को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर आरोपियों ने 19.94 लाख ठग लिए। जब केस दर्ज की गई तो पता चला कि उनका संचालन हरियाणा से हो रहा है।

इसके साथ ही टीम ने रुषभ शर्मा को सेक्टर-9 गुरुग्राम,हरियाणा से गिरफ्तार किया। जॉब पाने के लिए लोग आसानी से इनके जाल में फंस जाते है। इनमें से कई ऐसे होते जिनके साथ लाखों की धोखाधड़ी की जाती है। जो थाना जाकर केस दर्ज करा देते है। लेकिन, कई इनमें से कई ऐसे भी लोग होते है जिनके साथ कम रकम की ठगी होती है तो वह केस दर्ज नहीं करा पाते हैं।

ALSO READ: देश में बन रहा एक नया जामताड़ा: 1 साल में जॉब लिंक झांसा देकर करीब 800 लोगों से ठगी, सस्ते लोन जैसे प्रलोभन दे रहे जालसाज

साइबर ठग लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए शुरुआत में एक या दो हजार लगाने पर 30 से 40 प्रतिशत बढ़ा देते है इसके बाद लोगों को चूना लगाने के लिए कठिन टास्क देते है। जिसमें एक लाख से अधिक रुपये जमा करवाते हैं और फिर टास्क की रकम वापस देने के लिए और बड़े टास्क ठगों द्वारा दिए जाते है। इस तरह से लोग इनकी जाल में फंसते ही चले जाते हैं।

 

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube